सना ने इंटाग्राम पर ‘बचाता’ डांस फॉर्म करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।  फैंस फातिमा के इस डांस को देखकर तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ‘दंगल’ फिल्म से ही सबको अपना फैन बना चुकी हैं। अब फातिमा सना ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस डांस में सना की परफॉर्मेंस देखकर फैंस दंग है और वीडियो कमेंट में सना की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

सना ने इंटाग्राम पर ‘बचाता’ डांस फॉर्म करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस डांस फॉर्म को आजकल फातिमा सीख भी रही हैं।

फातिमा का यह डांस बेहद सेंशुअस और हॉट है। डांस विडियो सोशल मीडिया पर सनसनी फैला रहा है। फैंस फातिमा के इस डांस को देखकर तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

View post on Instagram

इस वीडियो पर फैंस काफी कमेंट कर रहे हैं और सना के डांस मूव की खूब तारीफ कर रहे हैं।

आपको बतचा दें कि सालसा की तरह बचाता भी एक डांस टाइप है और इसे परफॉर्म करने के लिए मेल और फीमेल डांसर अपने हिप मूवमेंट का भरपूर इस्तेमाल करते हैं।

डांस में सना का हिप मूवनेंट देखकर जहां फैंस आकर्षित हो रहे हैं वहीं कई प्रोफेश्नल्स का मानना है कि डांस देखकर नहीं लगता कि सना अभी इस डांस फॉर्म को सीख रही हैं।

बात करें फातिमा की फिल्मों की तो वह आखिरी बार 2018 में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में नजर आई थीं। अब जल्द ही वह फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' के सीक्वल और 'भूत पुलिस' में नजर आएंगी।