mynation_hindi

विदेशी लोगों के मुंह से देसी डायलॉग, देखें वीडियो

Neha Dogra |  
Published : Sep 30, 2018, 05:51 PM IST
विदेशी लोगों के मुंह से देसी डायलॉग, देखें वीडियो

सार

वीडियो में लोग हिन्दी डायलॉग बोल रहे हैं, लेकिन खास बात यह है कि, यह लोग हिन्दुस्तानी नहीं हैं बल्कि दूसरे देश के हैं।

भारतीय सिनेमा ने 20वीं सदी की शुरुआत से ही विश्व के चलचित्र जगत पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। भारतीय फिल्में केवल भारती लोगो द्वारा ही पसंद नहीं की जाती बल्कि दुनियाभर के लोग हमारे देश की फिल्में पसंद करते हैं। भारतीय सिनेमा की कुछ ऐसी फिल्में है जो अपनी छाप हमेशा के लिए दर्शकों के मन में छोड़ गई हैं।

पहले जमाने की फिल्में जितनी सिंपल बनाई जाती थी उतनी ही लोगों को भी पसंद आती थी। फिल्मों की कहानी और डायलॉग एक ऐसी चीज़ है जो लोगों को अपना फैन बना देती हैं।

ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग हिन्दी सिनेमा कि फिल्मों के मशहूर डायलॉग बोल रहे हैं। अब आप यह सोच रहे होंगे कि इसमें खास बात क्या है? दरअसल वीडियो में जो लोग हिन्दी डायलॉग बोल रहे हैं वह हिन्दुस्तानी नहीं हैं बल्कि दूसरे देश के लोग हैं। वीडियो में यह विदेशी लोग बॉलीवुड फिल्मों के डायलॉग बोलते हुए दिख रहे हैं।  

 

PREV

Recommended Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
मल्लिका शेरावत को देख शर्म से लाल हुए इमरान हाशमी,बोले-अरे मैं....
मल्लिका शेरावत को देख शर्म से लाल हुए इमरान हाशमी,बोले-अरे मैं....