72 लाख बार से भी ज्यादा बार देखा गया इस लड़की का यह डांस वीडियो, आखिर ऐसा क्या है इसमें?

Published : Mar 30, 2019, 05:53 PM ISTUpdated : Mar 30, 2019, 06:20 PM IST
72 लाख बार से भी ज्यादा बार देखा गया इस लड़की का यह डांस वीडियो, आखिर ऐसा क्या है इसमें?

सार

सोशल मीडिया पर एक शिखा नाम की लड़की का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे अब तक यूट्यूब पर 72 लाख बार से भी ज्यादा देखा जा चुका है।  

आज कल सोशल मीडिया इतना फास्ट हो गया है कि इस पर अपलोड की हुई चीजे बहुत तेजी से वायरल हो जाती है। ऐसी ही एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

वीडियो में एक लड़की 2016 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'एयरलिफ्ट' के एक गाने 'दिल चीज तुझे दे दी' पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है। शिखा मिश्रा नाम की इस लड़की ने इंटरनेट पर अपने डांस मूव्स से सबको अपना दीवाना बना लिया है। 

इस वीडियो को Shikha Mishra नाम के यूट्यूब चैनल पर इसी साल जनवरी में अपलोड किया गया था और अब तक इस वीडियो को 7,302,030 बार देखा जा चुका है। इस गाने पर शिखा ने अपने अंदाज में डांस किया है, जो देखने में काफी मजेदार है। वैसे तो इस गाने पर और भी कई लोगों ने डांस किया और उसे यूट्यूब पर अपलोड किया, लेकिन शिखा द्वारा किए गए डांस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

 

 


 

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर