सलमान खान की दीवानगी में घर से भागी एक लड़की

By Team MynationFirst Published Sep 4, 2018, 12:34 PM IST
Highlights

देहरादून की रहने वाली 24 साल की कुसुम सिंह अपने घर से भाग कर सलमान से शादी करने मुंबई पहुंच गईं

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के यूं तो बहुत फैंस हैं जो उनसे शादी करना चाहती हैं। लेकिन एक फैन ने बिना किसी की परवाह किए ऐसा काम कर डाला की आप सुनकर चौंक जाएंगे। देहरादून की रहने वाली 24 साल की कुसुम सिंह अपने घर से भाग कर सलमान से शादी करने मुंबई पहुंच गई।

मगर, कुसुम के नसीब में सलमान से शादी करना नहीं लिखा था, क्योंकि वह सलमान से मिलने से पहले शिवडी पुलिस के हाथ लग गई। पुलिस ने जब कुसुम से मुंबई आने की वजह पूछी तो उसने सलमान से शादी की इच्छा जाहिर की।  

शिवडी पुलिस ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की रहने वाली कुसुम सिंह 11 अगस्त को अपने घर से भाग गई और जैसे-तैसे मुंबई पहुंची। यहां वह सलमान खान से शादी करने के लिए आई थी।  हालांकि पूछताछ में पता लगा है कि कुसुम सलमान के घर का पता नहीं जानती थी। बावजूद उसके वह सलमान के घर के बाहर पहुंच गई।  

कुसुम के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज चल रहा है। इससे पहले भी वह कई दफा भाग चुकी है। लेकिन उसका नसीब अच्छा है कि वह स्थानीय पुलिस की मदद से वापस घर पहुंचा दी जाती है।

पुलिस ने जब खुद कुसुम से बातचीत की तो उसने भी इस बात की पुष्टि की, कि वह मानसिक रुप से बीमार हैं।

 

click me!