'दीपवीर' के रिसेप्‍शन में नहीं आए थे सलमान खान, सामने आई वजह

Published : Dec 05, 2018, 01:24 PM IST
'दीपवीर' के रिसेप्‍शन में नहीं आए थे सलमान खान, सामने आई वजह

सार

दीपिका-रणवीर ने 1 दिसंबर को मुंबई में ग्रैंड हयात होटल में शानदार पार्टी दी। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम स्टार्स आए थे लेकिन सवाल तब उठे जब पार्टी में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान नहीं दिखे। 

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन जोर-शोर से चल रहा हैं। दीपिका-रणवीर की शादी के बाद अब प्रियंका-निक भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। प्रियंका ने अपनी शादी की पहली रिसेप्शन 4 दिस्बर को दिल्ली में दी, इसमें पीएम मोदी भी शामिल हुए थे। तो वहीं दीपिका-रणवीर ने 1 दिसंबर को मुंबई में ग्रैंड हयात होटल में शानदार पार्टी दी। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम स्टार्स आए थे लेकिन सवाल तब उठे जब पार्टी में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान नहीं दिखे। 

सलमान खान का पार्टी में न आने के कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अब वजह सामने आ गई है। दरअसल सलमान खान किसी नाराजगी की वजह से नहीं बल्कि किसी दूसरी वजह से इस पार्टी में नहीं पहुंचे। सलमान ‘दीपवीर’ के मुंबई रिसेप्‍शन के समय मुंबई में ही नहीं थे।

बताया जा रहा है कि सलमान खान उस दिन अपने एक दोस्‍त की शादी में थाईलैंड गए थे। सलमान के साथ अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भी वहां मौजूद थी।

बता दें कि दीपिका पादुकोण ने इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को शादी थी। दोनों ने पहले कोंकणी और फिर‍ सिंधी रीति-रिवाज से शादी की थी। इसके बाद दोनों ने बेंगलुरू में अपने करीबियों के लिए रिसेप्‍शन पार्टी दी थी। इसके बाद मुंबई में अपने करीबी रिश्‍तेदारों के लिए उन्‍होंने दूसरी रिसेप्‍शन पार्टी दी थी। इसके बाद तीसरी बार उन्‍होंने बॉलीवुड सेलेब्‍स के लिए 1 दिसंबर को रिसेप्‍शन पार्टी दी थी। 
 

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर