हॉलीवुड ने बॉलीवुड से चुराए यह मशहूर 5 गाने

By Team MyNationFirst Published Dec 19, 2018, 4:49 PM IST
Highlights

यह मिथक है कि बॉलीवुड में अक्सर हॉलीवुड की नकल की जाती है, लेकिन आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जानकारी लाए हैं जो आपको पहले से शायद नहीं पता होगी।

यह मिथक है कि बॉलीवुड में अक्सर हॉलीवुड की नकल की जाती है, लेकिन आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जानकारी लाए हैं जो आपको पहले से शायद नहीं पता होगी। तो बता दें हॉलीवुड ने बॉलीवुड के पांच ऐसे गानो को कॉपी किया है जो काफी मशहूर है। 

उर्वशी उर्वशी

यह गाना एआर रहमान ने गाया है जिसे विदेशी रैपर विल.आई.एम ने गाया और गाने का नाम रखा ‘इट्स माय बर्थडे’। यह गाना भारत में 1994 में रिलीज हुआ था। इसका पहला ट्रेक तमिल भाषा में गाया गया था, इसके बाद इसको हिन्दी में गाया। 

इसके दस साल बाद विल.आई.एम ने इस गाने को गाया। 

बदतमीज़ दिल बदतमीज़ दिल 

यह गाना बॉलीवुड के उन गानों में से एक है जो काफी पसंद किया गया था। रणबीर-दीपिका की जोड़ी गाने में लोगों को काफी पसंद भी आई थी। यह गाना ‘ये जवानी है दिवानी’ फिल्म का है। यह गाना काफी मशहूर हो गया जिसके बाद तुर्की के सिंगर सिमगी (simge) ने गाया।  

धूम मचाले 

यह गाना सिंगर सुनिधि चौहान ने धूम फिल्म के लिए गाया था। इस गाने के रिलीज होने के बाद तुर्की के सिंगर को काफी पसंद आया और उसने गाया। जिसके बाद उससे प्रभावित हो कर सरवियन सिंगर गंगा सिकोला ने गाया।  

दम दम 

यह गाना ‘बैंड बाजा बारात’ फिल्म का है, इसमें अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह ने परफॉर्म किया है। यह गाना ज्यादा लोकप्रिय नहीं हैं लेकिन फिर भी यह गाना इस गाने पर विदेशी सिंगर जीलेना (Jelena Karleusa) की नजर पड़ी और नोवा (Nova Religija) के साथ गाया।  

मेरा मन तेरा प्यासा और वादा ना तोड़

यह गाने अपने जमाने के बेहद पसंद करे जाने वालों में से एक है। यह गाने राफी और लता मंगेशकर द्वारा गाए गए हैं। हॉलीवुड ने इन दोनों गानों को अपनी एक फिल्म के बैकग्राउड में इस्तेमाल किया है। 

click me!