रितिक रोशन पर चेन्नई में 21 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Published : Sep 09, 2018, 12:42 AM IST
रितिक रोशन पर चेन्नई में 21 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

सार

चेन्नई के एक व्यापारी ने बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन के खिलाफ केस दर्ज करवाया है, रितिक अकेले नहीं हैं जिनपर केस दर्ज करवाया गया है उनके समेत 8 अन्य लोगों पर भी केस दर्ज करवाया गया है

चेन्नई में एक व्यापारी ने बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज कराया है। दरअसल यह मामला रितिक के एक मशहूर ब्रैंड की मार्केटिंग को लेकर है। कोर्ट में उनपर धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। रितिक अकेले नहीं हैं जिनके उपर यह धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है इनके साथ 8 अन्य लोगों पर भी यह केस दर्ज करवाया गया है।   

शिकायतकर्ता आर. मुरलीधरन ने बताया कि उन्हें गुरुग्राम की एक कंपनी ने रितिक के ब्रैंड के प्रोडक्ट्स की ब्रिक्री के लिए स्टॉकिस्ट के रूप में नियुक्त किया था। मुरलीधरन ने अपनी शिकायत में कहा है कि रितिक और उनके साथियों के कारण उन्हें 21 लाख का नुकसान हुआ है। इसी वजह से उन्होंने प्रोडक्ट्स को समय पर सप्लाई न करने और बिना उनकी जानकारी के मार्केटिंग टीम को खत्म कर देने का आरोप लगाया है। 

रितिक को इस मामले के तहत लीगल नोटिस भी भेजा गया है, जिसका जवाब देते हुए रितिक ने कहा, ‘ब्रैंड के कुछ प्रोडक्ट्स दिल्ली और मुंबई की अन्य कंपनियों को असाइन कर दिए गए थे। रितिक का कहना है कि मुरलीधरन को हुए नुकसान के लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं’। रितिक ने अपने उपर लगे इस आरोप को गलत बताया है।    

जानकारी के मुताबिक मुरलीधरन ने यह केस दिसंबर 2014 में दर्ज करवाया था। 
बता दें कि रितिक इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'सुपर 30' में व्यस्त हैं। यह फिल्म पटना के मैथ्स टीचर आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित है। रितिक इस फिल्म में आनंद का रोल कर रहे हैं।
 

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर