बिन शादी किए पिता बनने वाले हैं सलमान खान?

Published : May 10, 2019, 09:46 AM IST
बिन शादी किए पिता बनने वाले हैं सलमान खान?

सार

सुपरस्टार सलमान खान को लेकर खबर आई है कि वो बिना शादी किए पिता बनने पर विचार कर रहे हैं। लेकिन कैसे? जानिए इस रिपोर्ट में-       

सुपरस्टार सलमान खान की शादी को लेकर हर कोई सवाल पुछता है, कि वो शादी कब करेंगे? लेकिन इस सवाल का जवाब आज तक किसी को नहीं मिला। लेकिन इस बीच सलमान से जुड़ी नई खबर सामने आई है। 

अगर आप सोच रहे हैं कि सलमान की शादी को लेकर खबर है तो आपको बता दें नहीं, वो शादी नहीं कर रहे हैं। लेकिन सलमान खान पिता बनने को लेकर विचार जरूर कर रहे हैं।    

जी हां, आपने एक दम ठीक पढ़ा। सलमान पिता बनने के बारे में विचार कर रहे हैं वो भी बिना शादी करे। एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक सलमान सरोगेसी के जरिए पिता बनने पर विचार कर रहे हैं। क्योंकि सलमान का शादी करने का अभी तक कोई इरादा नहीं हुआ है। इसलिए वो सरोगेसी के जरिए पिता बनने के बारे में सोच रहे हैं।

बता दें अगर सलमान सरोगेसी के जरिए पिता बनते हैं तो वह बॉलीवुड के पहले स्टार नहीं होंगे। उनसे पहले शाहरुख खान, करण जौहर, एकता कपूर, सनी लियोनी भी सेरेगसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं। 

बात करें सलमान की फिल्मों की तो वह ‘भारत’ ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में बॉलीवुड के कई सितारे देखने को मिलेंगे। इनमें सलमान और कैटरीना, दिशा पटानी के अलावा तब्‍बू, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिकाएं निभाते दिखाई देंगे।

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर