जानिए कब शादी करेंगे मलाइका-अर्जुन

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप में होने और शादी करने की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। 

KNOW WHEN MALAIKA AND ARJUN GETTING MARRIED WITH EACH OTHER

इस साल बॉलीवुड के कई सितारों के रिश्ते का खुलासा हुआ है और कई की शादी हुई। पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप में होने और शादी करने की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। 

खबर यह है कि यह दोनों स्टार्स एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि फिलहाल दोनों की शादी में अभी ब्रेक लग गया है। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के एक करीबी दोस्त ने कहा, 'दोनों के एक करीबी दोस्त ने बताया कि अर्जुन और मलाइका अभी साथ समय बिताना पसंद कर रहे हैं और अपने रिश्ते को और मजबूत कर रहे हैं। दोनों के बीच ज्यादा दखलअंदाजी ठीक नहीं होगी। जैसा उन दोनों का रिश्ता है उसे कृपया वैसे ही रहने दिया जाए।'

दोनों की शादी को लेकर उन्होंने कहा, 'शादी के बारे में अभी दोनों में से कोई भी नहीं सोच रहा है। अर्जुन अभी अपनी बहन अंशुला की शादी कराने के बाद ही अपनी शादी के बारे में सोचेंगे। वहीं मलाइका ने भी अर्जुन को हाल ही में जानना शुरू किया है। दोनों अभी अपने समय को एंजॉय कर रहे हैं। जहां एक तरफ अर्जुन के पास कई फिल्में हैं, वहां मलाइका अभी अपने टीवी शोज में बिजी हैं। ऐसे में ये साफ माना जा सकता है कि दोनों का रिश्ता कुछ समय के बाद ही अगले पायदान पर जा सकेगा।'

वहीं अगर बात करें मलाइका के एक्स पति अभिनेता व निर्माता अरबाज खान की तो वह मलाइका से तलाक लेने के बाद जॉर्जिया के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस बात को अरबाज ने एक इंटरव्यू में खुद कबूला है कि वह जॉर्जिया के साथ रिलेशनशिप में हैं। 

vuukle one pixel image
click me!