फिल्म लवरात्रि का गाना रिलीज, देखें सलमान ने कैसे किया रिएक्ट

By Neha DograFirst Published Aug 30, 2018, 1:45 PM IST
Highlights

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म लवरात्रि का दूसरा गाना रिलीज हो चुका है। गाने के बोल हैं ‘तेरा हुआ’ है जो कि एक रोमांटिक ट्रैक है। इसको मशहूर सिंगर आतिफ असलम ने गाया है। 

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म लवरात्रि का दूसरा गाना रिलीज हो चुका है। गाने के बोल हैं ‘तेरा हुआ’ है जो कि एक रोमांटिक ट्रैक है। इसको मशहूर सिंगर आतिफ असलम ने गाया है। फिल्म का पहला गाना ‘छोगाड़ा’ दो हफ्ते पहले आया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

सलमान ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करके अपने जीजा आयुष की फिल्म के इस गाने को जानकरी दी। उन्होंने लिखा कि लवरात्रि  का नया गाना रिलीज हो चुका है। साथ ही सलमान ने लिखा कि, ‘’यह लो, आ गया... लवरात्रि का नया गाना... वेरी रोमांटिक.. तेरा हुआ! आइ तो लव्ड इट’’। सलमान के इस ट्वीट से पता चलता है कि सलमान को यह गाना बेहद पसंद आया है और वह फिल्म को लेकर भी काफी एक्साइटेड है और भला हो भी क्यों न? उनकी बहन अर्पिता के पति यानी आयुष की यह पहली फिल्म जो है।  

Yeh lo, aa gaya… ka naya gaana… very romantic! ! I toh loved it!https://t.co/YmilNpMUjM!

— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)

फिल्म लवरात्रि  में आयुष एक गरबा टीचर का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म एक लव स्टोरी पर आधारित है, जो कि गुजरात के एक शहर में नवरात्रि के त्योहार पर 'गरबा' से शुरू होती है। और हर आम बॉलीवुड फिल्म की तरह इसमें भी हीरो फिल्मी अंदाज में अपनी हीरोइन को हासिल करने की कोशिश करता है। फिल्म में राम कपूर और रोनित रॉय भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर के अंत में फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज तब देखने को मिलता है। जब इसमें अरबाज और सोहेल खान भी नज़र आते हैं। यह फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

click me!