mynation_hindi

Met Gala 2019: देखते ही देखते Lady Gaga ने रेड कारपेट पर बदली 4 ड्रेस, उड़ गए सबके होश

Published : May 07, 2019, 09:48 AM ISTUpdated : May 07, 2019, 10:00 AM IST
Met Gala 2019: देखते ही देखते Lady Gaga ने रेड कारपेट पर बदली 4 ड्रेस, उड़ गए सबके होश

सार

Met Gala 2019: अमेरिका की मशहूर सिंगर लेडी गागा जब भी मेट गाला में जाती हैं तो कुछ न कुछ अलग जरुर करती हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। जिसे देख मेट गाला में मौजूद लोगों के होश उड़ गए।   

Met Gala 2019: अमेरिका की मशहूर सिंगर लेडी गागा अपने बेहतरीन गानों के लिए तो जानी ही जाती हैं लेकिन वह अपने अनोखे अंदाज के लिए भी काफी मशहूर हैं। जब भी वह मेट गाला में जाती हैं तो कुछ न कुछ अलग जरुर करती हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं। 

इस बार लेडी गागा मेट गाला में 4 अलग-अलग आउटफिट्स में नजर आईं। सबसे पहले लेडी गागा ने 25 फूट लंबी पिंक कलर की केप ड्रेस के साथ शुरुआत की। 

इसके बाद लेडी गागा ने दूसरी ड्रेस के लिए पिंक ड्रेस को उतार दिया। दूसरी ड्रेस में गागा ब्लैक गाउन में नजर आईं।

ड्रेस बदलने का सिलसिला यहीं नहीं थमा, देखते ही देखते लेडी गागा ने ब्लैक गाउन भी उतार दिया और इसके बाद उनका तीसरा लुक सामने आया। जिसमें वह पिंक कलर की ड्रेस में नजर आईं। ड्रेस बदलने के साथ लेडी गागा लिपस्टिक भी लगाती नजर आईं। 

इसके बाद जब लेडी गागा ने एक और ड्रेस बदली तो सब चौंक गए। क्योंकि वह उनका चौथा लुक था। लेडी गागा आखिरी में ग्लिटर स्ट्रिप ब्रा और पेंटी में नजर आईं।

लेडी गागा की इस चौंकाने वाली एंट्री ने लोगों के होश उड़ा दिए है। सोशल मीडिया पर लेडी गागा का लुक देखने के बाद लोग अपने चौंकने वाले रिएक्शन दे रहे हैं। देखिए वीडियो-

 

 


 

PREV