सायरा बानो के ट्वीट के बाद मुंबई पुलिस ने उठाया कदम, लैंड माफिया के खिलाफ शुरू हुई तेजी से जांच

By Team MyNationFirst Published Dec 20, 2018, 9:58 AM IST
Highlights

बंगले को खोने के डर से सायरा बनो ने पीएम मोदी को ट्वीट के जरिए लगाई थी मदद की गुहार, मुंबई पुलिस आई हरकत में।

अभिनेत्री सायरा बानो ने हाल ही में अभिनेता दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से पीएम मोदी से मदद मांगी थी। सायरा बानो को डर है कि मुंबई में उनका बंगला एक लैंड माफिया हड़पने की कोशिश में हैं इसी के डर से उन्होंने ट्वीट कर मदद मांगी थी। इस ट्वीट के बाद से ही मुंबई पुलिस इस मामले की तेजी से जांच कर रही है। 

मुंबई पुलिस ने बुधवार को कहा कि, अभिनेता दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो का बंगला हड़पने की कोशिश करने के आरोपी बिल्डर के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (ईओडब्ल्यू) ने जांच की रफ्तार बढ़ा दी है।

एक अधिकारी ने बताया कि उपनगर खार थाने में सायरा बानो की शिकायत पर बिल्डर समीर भोजवानी के खिलाफ मामला दर्ज है।  

सायरा बानो ने शिकायत दर्ज करवाते वक्त यह भी जानकारी दी है कि बिल्डर ने प्रॉपर्टी के नकली कागजात बनवा लिए हैं और इस काम में कुछ सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं जो उस बिल्डर की मदद कर रहे हैं।

Request from Saira Banu Khan: The Hon’ble Shri
Sir, Land Mafia Samir Bhojwani realeased from Jail. No Action Taken despite assurances by CM
Padma Vibhushit betrayed, Threatened by money n muscle power. Request meeting wth u in

— Dilip Kumar (@TheDilipKumar)

बिल्डर भोजवानी पर आरोप है कि उसने पाली हिल इलाके में स्टार दंपती के 250 करोड़ रुपये कीमत के बंगले के मालिकाना हक के जाली दस्तावेज बनवाए तथा संपत्ति का पंजीकरण किसी और के नाम करा दिया। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि ईओडब्ल्यू मामले की जांच कर रही है और आरोपी को अग्रिम जमानत मिल गई है। उन्होंने कहा कि ईओडब्ल्यू ने ऊपरी अदालत में जमानत को चुनौती दी है। 
 

click me!