शाहरुख खान ने 1995 में इतने करोड़ रुपए का खरीदा था ‘मन्नत’, अब इतने करोड़ के हैं मालिक

By Team MyNationFirst Published Dec 21, 2018, 12:26 PM IST
Highlights

शाहरुख खान जब अपने सपने पूरे करने मुंबई आए तो उनके पास सिर्फ 300 रुपए थे, मुंबई में उनका कोई नहीं था जिसके घर वह रह सके। लेकिन अब किंग खान इतने करोड़ के मकान में रहते हैं। 

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ रिलीज हो गई है। यह फिल्म शाहरुख की अब तक के सबसे अलग किरदार में निभाए गए में से है। शाहरुख फिल्म में एक बौने का रोल निभा रहे हैं जिसका नाम बउआ है। फिल्म में बउआ हीरो बनना चाहता बिल्कुल वैसे ही जैसे शाहरुख पहली बार मुंबई आए हीरो बनने।

असल जिन्दगी में शाहरुख ने बहुत परेशानियों का सामना किया। लेकिन आज वह सफल व्यक्ति हैं और बॉलीवुड में किंग खान के नाम से जाने जाते हैं। जहां शाहरुख के पास शुरुआत में रहने के लिए घर तक नहीं था औज वह 200 करोड़ से भी ज्यादा कीमत वाले बंगले में रहते हैं। उनका बंगला 6000 स्क्वायर फीट में फैला है, जिसका नाम शाहरुख ने ‘मन्नत’ रखा है। 

लेकिन क्या आपको पता है? शाहरुख 5000 करोड़ रुपए की कमाई के साथ सबसे अमीर भारतीयों की सूची में शामिल हैं। शाहरुख का रहन सहन किसी राजा से कम नहीं हैँ। शाहरुख ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके मन में ‘मनन्त’ को खरीदने की इच्छा तब जागी थी जब वह 'Yes Boss' की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने पहली बार इस घर को देखकर खरीदने की इच्छा जाहिर कर दी थी। इससे पहले मन्नत गुजरात के पारसी Kekoo Gandhy का घर था। तब यह 'Villa Vienna' नाम से जाना जाता था। शाहरुख ने 1995 में इसे 15 करोड़ रुपए में खरीदा और ‘मन्नत’ नाम दिया। अब इसकी कीमत 200 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जाती है।
 

click me!