निक जोनस अपनी दुल्हनिया से शादी करने इंडिया पहुंचे

Published : Nov 23, 2018, 02:11 PM IST
निक जोनस अपनी दुल्हनिया से शादी करने इंडिया पहुंचे

सार

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी करने वाले हैं। शादी कि तैयारियां शुरू हो गई हैं और दुल्हेराजा अपनी दुल्हनिया के देश पधार चुका है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी करने वाले हैं। शादी कि तैयारियां शुरू हो गई हैं और दुल्हेराजा अपनी दुल्हनिया के देश पधार चुका है। निक इंडिया आ गए हैं और जल्द ही शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। बता दें इनकी शादी भी दीपिका-रणवीर की तरह दो रिती-रिवाजों से होगी। एक हिन्दु और दूसरी क्रिश्चियन रिवाजों के अनुसार होगी।    

प्रियंका चोपड़ा ने अपने होनेवाले पति निक का स्‍वागत बड़े ही रोमांटिक अंदाज में किया है। उन्‍होंने निक के साथ एक खूबसूरत सी तसवीर शेयर की है। जिसके कैप्‍शन में लिखा है,' वेलकम होम बेबी।' इतना ही नहीं प्रियंका खुद निक को एयरपोर्ट पर रिसीव करने भी गईं थीं।

खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 30 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर के बीच जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शाही अंदाज में शादी करनेवाले हैं। पिछले दिनों ही प्रियंका की मां मधु चोपड़ा शादी की तैयारियों का जायजा लेने जोधपुर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि उमैद भवन में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर