नीता अंबानी ने श्लोका को मुंह दिखाई पर दिया हीरों का हार, कीमत जान हैरान हो जाएंगे आप

By Team MyNationFirst Published Mar 26, 2019, 12:03 PM IST
Highlights

नीता अंबानी ही नहीं श्लोका की ननद यानी ईशा अंबानी ने भी अपने भाई-भाभी को एक आलीशान बंगला उपहार के रूप में दिया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी कुछ हफ्तों पहले ही हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से हुई थी। यह शादी इस साल की अब तक की सबसे बड़ी और रॉयल वेडिंग मानी जा रही है।   

आकाश-श्लोका की शादी में देश-विदेश, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स और पॉलिटिकल जगत की हर बड़ी हस्ती शुमार हुई थी। दोनों की शादी 9 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हुई थी, जो की देश का सबसे बड़ा वेडिंग कॉम्प्लेक्स है।

आकाश-श्लोका की शादी के करीब 15 दिन बाद अंबानी परिवार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक नीता अंबानी ने अपनी बहू श्लोका को मुंह दिखाई में एक बेहद कीमती तोहफा दिया है। तोहफे के रूप में अनीता अंबानी ने श्लोका को एक हीरों का हार दिया है। जिसकी कीमत जान आप हैरान हो जाएंगे। जी हां तोहफे में दिए गए इस हार की कीमत 300 करोड़ रुपए हैं। 

खबर के अनुसार, नीता अंबानी अपनी बहू को कोई अलग चीज देना चाहती थीं। काफी चीजें देखने बाद नीता ने श्लोका के लिए 300 करोड़ का हीरों का हार पसंद किया। 

नीता ने जो हिरो का हार दिया है उसमें लगे हिरे दुनिया के सबसे महंगे हीरों में से एक हैं। अपनी डिजाइन और बनावट के चलते इस हार की कीमत 300 करोड़ रुपये है। श्लोका अपनी सास के दिए हुए इस तोहफे से बेहद खुश हैं। नीता अंबानी ही नहीं श्लोका की ननद यानी ईशा अंबानी ने भी अपने भाई-भाभी को एक आलीशान बंगला उपहार के रूप में दिया है।

click me!