नीता अंबानी को 23 साल में डॉक्टर ने बताया वह कभी मां नहीं बन सकतीं

By Team MyNationFirst Published Apr 15, 2019, 3:20 PM IST
Highlights

क्या आपको पता है जब नीता अंबानी 23 साल की थी तो उनको डॉक्टर ने यह कहा था कि वह कभी मां नहीं बन सकतीं। लेकिन फिर जो हुआ उससे उनकी जिंदगी बदल गई।

यह सभी जानते हैं कि ईशा अंबानी और आकाश अंबानी की शादी बहुत ही भव्य तरीके से की गई थी। लेकिन क्या आपको पता है कि रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और फाउंडर नीता अंबानी को एक डॉक्टर ने कहा था कि वह कभी मां नहीं बन सकती।

मुकेश अंबानी की पत्नी न केवल एक स्मार्ट बिजनेसवुमन हैं, बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टीम मुंबई इंडियंस की मालकिन भी हैं। इसके बावजूद शादी के तुरंत बाद की जिंदगी उनके लिए कई चुनौतियां लेकर आई। इन चुनौतियों का खुलासा उन्होंने IDiva को दिए एक इंटरव्यूं में किया है। नीता ने बताया कि, मुकेश अंबानी से शादी के कुछ साल बाद उन्हें यह पता चला की वह कभी मां नहीं बन सकती। यह समय उनके लिए बेहद मुश्किलों से भरा था।

यह भी पढ़िए-नीता अंबानी ने श्लोका को मुंह दिखाई पर दिया हीरों का हार, कीमत जान हैरान हो जाएंगे आप

नीता ने बताया, "मेरी शादी के कुछ साल बाद, मुझे डॉक्टरों ने बताया था कि मेरे बच्चे कभी नहीं होंगे। जब मैं स्कूल में थी, तब भी मैं लंबे, निबंध लिखती थी, 'जब मैं मां बनूंगी।।।'लेकिन जब मुझे 23 साल की उम्र में बताया गया कि मैं कभी मां नहीं बन सकती, मैं बिखर गई थी। हालांकि, डॉ फिरुजा पारिख मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं। उनकी मदद से मैंने पहली बार अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।'l

यह भी पढ़िए-आकाश अंबानी की शादी में शाहरुख खान के साथ ये क्या हुआ?

नीता ने अपने पहले दो बच्चों को जन्म दिया, ईशा और आकाश अंबानी। रिपोर्ट के अनुसार, जुड़वा बच्चों का जन्म समय से दो महीने पहले हुआ था। इनके तीन साल बाद उन्होंने बिना किसी दिक्कत अनंत अंबानी को जन्म दिया।

अपनी गर्भावस्था के दौरान नीता ने लगभग दो बार अपना वजन भी बढ़ाया था। वह 47 किलोग्राम वजन से 90 किलोग्राम तक जा रही थीं। उन्होंने कहा, "सब कुछ दोगुना हो गया था। लेकिन मैंने अपने आप को वैसे होने दिया जैसा हो रहा था।" हालांकि, डेलिवरी के बाद वह एक बार फिर सामान्य हो गई और वजन कम करने में सफल हुईं।

click me!