‘भारत’ में सलमान खान का ऐसा लुक देखकर चौंक जाएंगे आप (PHOTO)

By Team MyNationFirst Published Apr 15, 2019, 1:15 PM IST
Highlights

सलमान खान की अगली फिल्म 'भारत' का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। इससे पहले सलमान खान ने अपने नए लुक वाला एक पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज किया है, जिसमें वह काफी उम्रदराज दिख रहे हैं। 

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है लेकिन उससे पहले सलमान खान ने एक पोस्टर रिलीज किया है। जिसमें सलमान का लुक देखकर आप चौंक जाएंगे। 

सलमान ने अपने सोशल अकाउंट पर इस पोस्टर की तस्वीर शेयर की है। ट्विटर पर अपना यह पोस्टर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा है, 'इतने सफेद बाल मेरे सर और दाढ़ी में हैं, उससे कहीं ज्यादा रंगीन मेरी जिंदगी रही हैं #Bharat.' 

सलमान का ऐसा उम्रदराज लुक पर्दे पर पहली बार देखने को मिलेगा। सफेद बाल और सफेद दाढ़ी और मूंछे, सलमान इस तस्वीर में पहचान में भी नहीं आ रहे। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक फ्रेम वाला चश्मा भी लगा रखा है। 

यह भी पढ़िए-सलमान खान ने बताया क्यों नहीं करते फिल्म में किसिंग और न्यूड सीन

पोस्टर पर लिखा है, 'एक व्यक्ति और एक देश की जर्नी साथ-साथ' और इस पोस्टर पर 2010 लिखा नजर आ रहा है। वैसे तो इस तस्वीर में पूरे फ्रेम में सलमान नजर आ रहे हैं, लेकिन गौर से देखेंगे तो कुछ और भी तस्वीरें स्पष्ट नजर आ रही हैं। एक मां की गेद में उनके बच्चे हैं और जैकी श्रॉफ के साथ एक छोटा बच्चा दिख रहा है। इसके अलावा लोगों की भीड़ की भी तस्वीर नजर आ रही है। ये तस्वीरें अपने आप में किसी कहानी को दर्शा रही हैं। 

Jitne safed baal mere sar aur dhaadi mein hain, usse kahin zyada rangeen meri zindagi rahi hain! pic.twitter.com/kHaz7kzkXu

— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)

आपको बता दें सलमान के साथ इस फिल्म में बॉलीवुड के तमाम कलाकार हैं जो इसमें एक साथ नजर आने वाले हैं। सलमान के अपोजिट कैटरीना कैफ दिखाई देंगी। कैटरीना ने पिछले दिनों अपना एक पोस्टर जारी करते हुए यह घोषणा की कि फिल्म का ट्रेलर 10 दिनों बाद रिलीज हो रहा है। फिल्‍म इस साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#Bharat ❤️10 days to trailer

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on Apr 13, 2019 at 11:44pm PDT

 

click me!