पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे गए मनोज बाजपेयी

Published : Mar 17, 2019, 12:46 PM ISTUpdated : Mar 17, 2019, 12:54 PM IST
पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे गए मनोज बाजपेयी

सार

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में अभिनेता मनोज बाजपेयी को पद्मश्री से सम्मानित किया। इस समारोह में तमाम राजनेताओं की मौजूदगी थी। 

इस साल गणतंत्र दिवस पर 112 खास लोगों का नाम पद्म अवॉर्ड्स के लिए चुना गया था। इन में से 47 लोगों को 11 मार्च को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इस दौरान की तस्वीरें राष्ट्रपति के वेरिफाइड ट्विटर हैंडल से शेयर की गई थी। 

इसके बाद अब बीते शनिवार (16 मार्च) को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में अभिनेता मनोज बाजपेयी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। मनोज बाजपेयी को तमाम राजनेताओं की मौजूदगी में पद्मश्री से नवाजा गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, डॉ. हर्षवर्धन सिंह, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और अन्य तमाम राजनेता मौजूद थे।

राष्ट्रपति कोविंद ने मनोज बाजपेयी को पद्मश्री देते हुए अपने ट्विटर पर तस्वीर साझा की है। तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘’राष्ट्रपति कोविंद मनोज बाजपेयी को आर्ट (सिनेमा) के लिए राष्ट्रपति सम्मान देते हुए। वह एक मशहूर फिल्म एक्ट्रेस है जो कि विभिन्न तरह के किरदार करने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने 60 से अधिक फिल्मों में काम किया है।‘’ 

अभिनेता मनोज बाजपेयी का कहना है कि वह इस सम्मान से नवाजे गए, इस बात से वह बहुत खुश हैं। साथ ही बॉलीवुड के कई सितारों ने भी मनोज को ट्वीट कर बधाई दी।

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर