क्या प्रियंका का नहीं है बॉलीवुड में लौटने का इरादा? एक और बॉलीवुड फिल्म करने से किया इंकार

 
Published : Aug 06, 2018, 02:28 PM IST
क्या प्रियंका का नहीं है बॉलीवुड में लौटने का इरादा? एक और बॉलीवुड फिल्म करने से किया इंकार

सार

 ‘भारत’ फिल्म न करने के बाद अब प्रियंका ने एक और बॉलीवुड फिल्म करने से इंकार कर दिया है। प्रियंका के इस फैसले ने डायरेक्टर को हैरान कर दिया है 

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही वजहों से चर्चा में बनी हुई हैं। ‘भारत’फिल्म न करने के बाद अब प्रियंका ने एक और बॉलीवुड फिल्म करने से इंकार कर दिया है। बता दें प्रियंका को यह फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने ऑफर की थी। यह हम सब जानते हैं कि संजय भंसाली कितने बड़े डायरेक्टर हैं बावजूद उसके प्रियंका ने उनकी फिल्म करने से मना कर दिया है। प्रियंका के इस फैसले ने डायरेक्टर को हैरान कर दिया है।

खबरों के मुताबिक, ''1 साल पहले ही यह तय हो गया था कि प्रियंका भंसाली की एक फिल्म “गंगूबाई कोठेवाली” को लेकर आएंगे। लेकिन अब चर्चा है कि प्रियंका ने “भारत” की ही तरह इस प्रोजेक्ट को भी आखिरी वक्त पर अलविदा कह दिया है।''

हालांकि कहा जा रहा है कि प्रियंका ने अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट “काओ निंजा विकिंग” (Cowboy Ninja Viking) की वजह से भंसाली की फिल्म करने से मना किया है।
कहा जा रहा है प्रियंका अब सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में नज़र आएंगी। अब देखना यह है कि प्रियंका का इरादा बदलेगा या नहीं।

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर