प्रियंका ने इस तरह सेलिब्रेट किया अपने मंगेतर का बर्थडे

By Team MynationFirst Published Sep 16, 2018, 5:04 PM IST
Highlights

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है निक के बर्थडे का सेलिब्रेशन वीडियो, प्रियंका ने किया कुछ ऐसा

प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक जोनस का आज 26वां बर्थडे है। जाहिर सी बात है प्रियंका निक के बर्थडे को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। निक और प्रियंका कैलिफोर्निया में हैं। इसी दौरान निक और प्रियंका कैलिफोर्निया में बेसबॉल मैच देखने के लिए स्टेडियम गए थे।

स्टेडियम में फैंस ने निक का बर्थडे सेलिब्रेट किया। स्टेडिय में बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें निक केक काट रहे हैं, केक काटने के बाद निक, प्रियंका को गले लगा कर किस करते हुए दिख रहे हैं। प्रियंका ने रेड कलर की ड्रेस पहनी हैं जिसमें वह काफी अच्छी लग रही हैं।

कुछ दिन पहले यह कपल यूएस में यूएस ओपन में दिखे थे। इनके साथ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी थीं। बता दें निक और प्रियंका इस साल ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। खबर यह भी आ रही है कि दोनों ने अपनी शादी के लिए हवाई को चुना है। अब देखना यह है कि शादी कब होती है?

click me!