रणवीर सिंह के पास है 1000 से भी ज्यादा जूते, कीमत 70 लाख से भी ऊपर, नेट वर्थ जान हो जाएंगे हैरान

रणवीर सिंह के चाहने वाले आज की डेट में बेहद ज्यादा हैं और उनकी हर फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन क्या आपको मालूम हैं रणवीर हर फिल्म के लिए कितना चार्ज करते हैं? और वह सालाना कितने करोड़ कमाते हैं? अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं।

ranveer singh total net worth income, car and houses

बॉलीवुड में अपना अच्छा खासा नाम बना चुके रणवीर सिंह टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। रणवीर सिंह कुछ सालों में ही एक ऐसे एक्टर बन गए हैं जो बेहद ज्यादा फिस चार्ज करते हैं। 

इस साल रणवीर की दो फिल्में रिलीज हुई। एक ‘गली बॉय’ और दूसरी 'सिंबा'। रणवीर सिंह की इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और हिट हुई। 

रणवीर सिंह एक के बाद एक हिट फिल्में देकर निर्देशकों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। रणवीर एक फिल्म के 15 से 18 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। 

बात करें रणवीर की कुल संपत्ति की तो उनके बंगले और लग्जरी गाड़ियां को मिलाकर 136 करोड़ रुपए है। 

रणवीर का मुंबई में एक सी-फेसिंग फ्लैट है जो उन्होंने 15 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके अलावा रणवीर का गोआ में भी एक बंगला है। जिसको उन्होंने 9 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

रणवीर के पास एस्टन मार्टिन रैपिड (3.29 करोड़ रुपए), लैंड रोवर रेंज (2.05 करोड़ रुपए), जगुआर एक्सजेएल (1.07 करोड़ रुपए), टोयेटा लैंड क्रूज परडो (1.04 करोड़ रुपए), मर्सिडीज बेंच जीलेएस (83 लाख रुपए), मर्सिडीज बेंच ई क्लास (70 लाख रुपए), ऑडी क्यू 5 (59.78 लाख रुपए), मारुती सिआज (10.97 लाख रुपए) जैसी लग्जरी कारें हैं।

इतना ही नहीं रणवीर का स्टाइल सबसे अलग है। उनके रंग-बिरंगे कपड़ों के ड्रेसिंग सेंस के बारे में तो सब जानते ही हैं। कपड़ो के साथ उनके जूते भी काफी जुदा होते हैं। 

जानकारी के मुताबिक, रणवीर के पास 1 हजार से भी ज्यादा जूते हैं। जिनकी कीमत करीब 70 लाख रुपए है। 

रणवीर को फिल्म इंडस्ट्री में आए 8 साल हो चुके हैं और इन 8 सालों में रणवीर ने सिर्फ 13 फिल्में ही की हैं। लेकिन उनकी यह 13 फिल्में लोगों को काफी पसंद आई। तभी तो आज रणवीर लोगों के मनपसंद और सफल कलाकार हैं।

रणवीर ने साल 2010 में फिल्म 'बैंड बाजा बरात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल', 'रामलीला', 'गुंडे', 'दिल धड़कने दो', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में काम किया है।
 

vuukle one pixel image
click me!