जेल में सलमान खान को बुलाया करते थे इस नाम से, पिता ने बताया क्या-क्या तकलीफ सही

कोई समय था जब सलमान जेल में सजा भी काटनी पड़ी थी। उस दौरान सलमान और सलमान के परिवार के वालों को कितनी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था। इस बारे में सलमान के पिता सलीम खान ने अपने हाल ही में दिए एक इंटरव्यूं में बताया है। 

salim khan tells about the jail experience of his son salman khan

सुपरस्टार सलमान खान के जीवन के बारे में उनके फैंस सभी जानते हैं कि कैसे वह कोर्ट कचहरी के चक्कर में हमेशा उल्झे रहे हैं। कोई समय था जब उन्हें जेल में सजा भी काटनी पड़ी थी। उस दौरान सलमान और सलमान के परिवार के वालों को कितनी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था। इस बारे में सलमान के पिता सलीम खान ने अपने हाल ही में दिए एक इंटरव्यूं में बताया है। 

सलमान और सलीम एक दूसरे के बेहद करीब हैं इन दोनों के बीच की दिलचस्प बॉन्डिंग कई दफा ऑनस्क्रीन तो कभी ऑफस्क्रीन देखने को मिल ही जाती है। ऐसे में सलीम ने हाल ही में नीलेश मिश्रा के चैट शो ‘द स्लो इंटरव्यू’ में बताया उस समय का जिक्र किया जब सलमान जेल में थे। 

उन्होंने बताया- एक वक्त ऐसा भी आया जब जेल में सलमान खान का नाम बदलकर उसे 343 बुलाने लगे थे। सलीम खान को यह सुनकर बहुत तकलीफ होती थी। एक्स‍िडेंट वाले केस में सलमान को 18 द‍िनों की जेल हुई थी। वो थाने में बंद था। उस दौरान मुझे एक बात समझ नहीं आई कि कानून में मां के लिए कोई जगह क्यों नहीं है। जब मां ने कुछ नहीं किया तो उसे क्यों सजा मिलती है। सलीम खान यहां सलमान के कंसर्न में सलमा खान को लेकर बात कर रहे थे। 

उन्होंने बताया, हम पानी पीते हुए, एसी चलाते समय भी तकलीफ महसूस करते थे। यही सोचते थे कि वो वहां कैसे होगा। उसने बताया था कि एक दरी डाल देते हैं जमीन पर, पास में पानी की बाल्टी रख देते हैं।

सलीम खान ने बताया कि, जब मैं जोधपुर सलमान से जेल में मिलने गया तो वहां बुला रहे थे 343 को ले आओ। उसे फिर बंद कर दो। फिर बोले 343 आ गए। जब हमने पलटकर देखा तो 343 कोई और नहीं सलमान खान थे। सलमान की दाढ़ी बढ़ी हुई थी। बाल ब‍िखरे हुए थे। उसे देखकर लगा नाम कैसे नंबरों में बदल जाता है। उस वक्त सलमान से मिलने उसकी मां भी साथ गई थीं। सलमान का हाल देखकर उसकी मां बहुत रोईं। सलीम खान ने बताया, सलमान को इस बात का दर्द हमेशा रहता है कि उसने अपने मां-बाप को बहुत तकलीफ दी है।

vuukle one pixel image
click me!