दुबई जाने से पहले सलमान ने ‘गर्लफ्रेंड’ को दिया 15 करोड़ का ये गिफ्ट

 
Published : Aug 09, 2018, 05:35 PM IST
दुबई जाने से पहले सलमान ने ‘गर्लफ्रेंड’ को दिया 15 करोड़ का ये गिफ्ट

सार

बांद्रा में 4-बीएचके फ्लैट गिफ्ट करने के बाद सलमान अब अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड लूलीया के साथ गुप्त तरीके से छुट्टीयां मनाने के लिए दुबई जा रहे हैं

 पिछले साल ही यह खबर आई थी कि सलमान ने अपनी करीबी दोस्त लूलिआ को बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक आलीशान फ्लैट और लक्जरी कार गिफ्ट की थी। बता दें लूलीया वंतूर एक रोमा की मॉडल, गायक और टेलीविजन प्रजेंटर है।

सलमान खान और लूलीया वंतूर को अक्सर उत्तरी मुंबई में एक साथ घूमते देखा गया है। सलमान ने जिस जगह लूलीया को फ्लैट दिया है वह उत्तरी मुंबई की सबसे महंगी जगह है। बांद्रा में फ्लैट गिफ्ट करने के बाद अब सलमान लूलीया के साथ दुबई जा रहे हैं।

सलमान और लूलीया आज दुबई के लिए रिवाना हो जाएंगे, जानकारी के मुताबीक दुबई सलमान और लूलीया की पसंदीदा जगह है।  

सूत्रों के मुताबीक, " सलमान ने यह फ्लैट अपनी कथित गर्लफ्रेंडको 10 दिन पहले ही गिफ्ट किया है और इस फ्लेट की किमत 15 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। लूलीया पहले एक किराए के अपार्टमेंट में रहा करती थी। बता दें यह फ्लैट सलमान के घर से काफी दूर है।

सलमान इन दिनों अपनी फिल्म रेस-3 में व्यस्त थे और साथ ही अपने जीजा आयुष शर्मा की फिल्म ‘लवयात्री’ की प्रमोशन में भी। जानकारी के मुताबीक सलमान भारत फिल्म की शूटिंग शुरू होने के लंबे समय कार्यक्रम से पहले लूलीया के साथ समय बीताना चाहते हैं।   

सलमान के जीवन में लूलीया का एक अहेम हिस्सा है। इस दोनों को बॉलीवुड की शादीयों व कार्यक्रमों में भी अक्सर एक साथ में आते हुए देखा गया है।
हालांकि दोनों ने रिश्ते में होने की अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है।
 

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर