mynation_hindi

Miss word 2023: भारत को रिप्रेजेंट करेगी ये सुंदरी,इतने सालों बाद मिलेगा मौका

Published : Feb 16, 2024, 06:36 PM IST
Miss word 2023: भारत को रिप्रेजेंट करेगी ये सुंदरी,इतने सालों बाद मिलेगा मौका

सार

28 साल बाद सिनी शेट्टी 'मिस वर्ल्ड 2023' (Miss word 2023) में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। इस कॉम्पिटिशन को लेकर वो बहुत एक्साइटेड हैं।

मनोरंजन। भारत के लिए ये गर्व की बात है कि उसे इस साल 'मिस वर्ल्ड 2023' कॉम्पिटिशन रिप्रजेंट करने का मौका मिल रहा है। भारत दुनियाभर में चार्म बिखेरने के लिए तैयार है। करीब 28 साल बाद दोबारा भारत के पास एक सुनहरा मौका आया है कॉम्पिटिशन को भारत की ही सुंदरी फेमिना मिस इंडिया 2022 की विनर सिनी शेट्टी रिप्रेजेंट करेंगी। सिनी शेट्टी ने एनडीटीवी मीडिया हाउस को कॉम्पिटिशन को लेकर अपना एक्साइटमेंट जाहिर किया।
 

सपेरों का देश अब बिखेरेगा चार्म

 

बेहद एक्साइटेड सिनी कहती हैं कि हमारे देश की पहचान सपेरों के देश के रूप में होती थी। अब समय बहुत बदल चुका है। हमारे देश में धीरे-धीरे बदलाव हो रहे हैं। हम पूरी दुनिया में अपना चार्म बिखेरने के लिए तैयार हो चुके हैं। सिनी आगे कहती हैं कि हमारे देश का कल्चर और ट्रेडीशन बहुत रिच है। यहां आधुनिकता के साथ ही पारंपरा भी देखने को मिलती है। देश के बाहर से आने वाले लोग हमारी संस्कृति से जरूर खुश हो जाएंगे। उन्होंने बच्चों और सोशल मीडिया को लेकर भी अहम बात कहीं।


सोशल मीडिया को लेकर कही ये अहम बात

सिनी कहती हैं कि इस कॉम्पिटिशन को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़ी है। कई महिलाएं उन मुद्दों को लेकर आगे आ रही हैं जो वाकई सबके सामने आने चाहिए। सुंदरता के साथ ही इस कॉम्पटीशन का एक उद्देश्य भी है जैसे कि देश-दुनिया में शांति फैलाना, लोगों की मदद करना आदि। सिनी आगे कहती हैं कि सोशल मीडिया ने बच्चों पर बुरा असर डाला है। रील्स ने हमारी जिंदगी में मानों कब्जा कर लिया है। बच्चे खुद के टैलेंट पर विश्वास नहीं कर पाते हैं। सच तो ये है कि जब आप आइने के सामने बोलते हैं तो आत्मविश्वास बढ़ने लगता है। बच्चे जैसे भी है उन्हें खुद पर विश्वास करना चाहिए। सोशल मीडिया की दुनिया से हटकर खुद पर भरोसा रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: बिजनेस मीटिंग से शुरू हुई थी इस एक्ट्रेस और टेनिस प्लेयर की लव स्टोरी, अचानक ही कर दिया...

 

PREV

Recommended Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
मल्लिका शेरावत को देख शर्म से लाल हुए इमरान हाशमी,बोले-अरे मैं....
मल्लिका शेरावत को देख शर्म से लाल हुए इमरान हाशमी,बोले-अरे मैं....