ईशा की शादी का कार्ड लेकर सिद्धिविनायक के दरबार पहुंचा अंबानी परिवार

By Team MyNationFirst Published Oct 30, 2018, 9:29 AM IST
Highlights

 ईशा की शादी का सबसे पहला कार्ड भगवान को समर्पित कर आशीर्वाद लेने पहुंचे।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा की शादी जल्द ही आनंद पीरामल के साथ होने वाली है। शादी की तैयारियां जोरों से चल रही है और शादी के कार्ड भी छप चुके हैं तभी तो अंबानी परिवार सिद्धिविनायक पहुंचा है। ईशा की शादी का सबसे पहला कार्ड भगवान को समर्पित कर आशीर्वाद लेने पहुंचे।

सिद्धिविनायक मंदिर में नीता अंबानी हाथों में पूजा की थाली लिए पर‍िवार के साथ भगवान के दर्शन करने पहुंची। यहां पर नीता अंबानी पारंपर‍िक पर‍िधान में नजर आईं उन्होंने पीले रंग की ड्रेस और रेड कलर का दुपट्टा पहना हुआ था।

इस अवसर पर अंबानी परिवार से नीता अंबानी, मुकेश अंबानी और उनके बेटे अनंत अंबानी मंदिर पहुंचे थे।

हालांकि शादी की फाइनल डेट अब तक सामने नहीं आई है। जानकारी के मुताब‍िक इस साल दिसंबर में शादी हो सकती है।

बता दें ईशा अंबानी की सगाई 23 सितंबर को इटली के लेक कोमो में हुई थी। जो कि काफी चर्चा में रही थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स भी मौजूद थे।

सगाई सेरेमनी में शामिल होने वाली हस्तियों में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस जैसे सितारे शामिल थे। करण जौहर, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर, मनीष मल्होत्रा, जूही चावला, सोनम कपूर जैसे सेलेब्स ईशा अंबानी की सगाई के लिए इटली में थे। 

click me!