इंटरनेट पर अपने डांस मूव्स से दर्शकों को दीवाना बनाया इन दो लड़कियों ने (VIDEO)

By Team MyNationFirst Published May 12, 2019, 5:40 PM IST
Highlights

आए दिन सोशल मीडिया पर एक से एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसे में इन दिनों दो लड़कियों का बेहतरीन डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इनका यह वीडियो 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

2005 में आई फिल्म 'दस' का एक गाना 'दीदार दे दीदार ले' लोगों ने काफी पसंद किया था। आज भी अगर यह गाना बज जाता है तो लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं।  

सोशल मीडिया पर भी इस गाने पर आज कल के टिनेजर्स काफी डांस वीडियो बना रहे हैं। लेकिन इस गाने पर बनाया गया एक डांस वीडियो सबसे आगे निकल कर खूब वायरल हो रहा है। 

वायरल हो रहे इस डांस वीडियो में कोरियोग्राफर सोनाली भंडारिया और उनकी सहयोगी स्याली गाटने भी परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। लोगों को इनका यह डांस बेहद पसंद आ रहा है। 

इस वीडियो को LiveToDance with Sonali नाम के एक यू-ट्यूब चैनल ने अपलोड किया। जिसे अब तक 259,895 बार देखा जा चुका है। आप भी देखिए यह वीडियो- 

 

click me!