SHOKING! Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के ये दो लीड एक्टर हुए बाहर, फैंस हो गए हैं हैरान

Bhawana tripathi |  
Published : Mar 19, 2024, 10:51 AM ISTUpdated : Mar 19, 2024, 11:14 AM IST
 SHOKING! Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के ये दो लीड एक्टर हुए बाहर, फैंस हो गए हैं हैरान

सार

 Yeh Rishta Kya Kehlata Hai two lead actors out: स्टार प्लस में प्रसारित होने वाले फेमस सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के फैंस के लिए बुरी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो के दो लीड एक्टर शो छोड़ रहे हैं। 

 Yeh Rishta Kya Kehlata Hai two lead actors out: स्टार प्लस में प्रसारित होने वाले फेमस सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के फैंस के लिए बुरी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो के दो लीड एक्टर शो छोड़ रहे हैं। शो में अरमान पोद्दार का लीड रोल कर रहे शहजादा धामी और रूही का रोल कर रही  प्रतीक्षा होनमुखे के शो से आउट होने की खबरे हैं। रिपोर्ट की माने तो शो के दोनों कलाकार सेट पर नखरे कर रहे थे। मेकर्स ने कई दिनों बाद उन्हें आउट करने का प्लान बनाया है। यानी अब शो में अरमान और रूही की जगह नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। वैसे शो के फैंस को अरमान और रूही का किरदार निभाने वाले दोनों एक्टर की जोड़ी पसंद आ रही थी। 

एक्टर्स के बीच बढ़ती नजदीकियों ने शो से किया बाहर

टाइम्स ऑफ इंडिया के छपी रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर शहजादा धामी और एक्ट्रेस प्रतीक्षा होनमुखे के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। इस कारण से सेट के दूसरे लोगों को समस्या हो रही थी। प्रोडक्शन हाउस ने बाकी लोगों की मश्किलों के देखते हुए शो के लीड एक्टर और एक्ट्रेस को बाहर निकालने का फैसला लिया। शूटिंग के दौरान  शहजादा और प्रतीक्षा एक- दूसरे के साथ ज्यादा समय बिता रहे थे। इससे अन्य कलाकारों को काम में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दोनों एक्टर्स के बढ़ते नखरे के कारण ही यूनिट को ये फैसला लेना पड़ा। 

सालों से टीवी में चल रहा है ये रिश्ता क्या कहलाता शो

शो Yeh Rishta Kya Kehlata Hai लंबे समय से टीवी में प्रसारित हो रहा है। इस शो के फैंस की संख्या भी अधिक है। ऐसे में शो से दो लीड एक्टर्स को बाहर किया जाना फैंस के लिए दुखद खबर है। शो में 15 साल का लीप ईयर दिखाया गया था। लीप ईयर के बाद ही अरमान पोद्दार और रूही के किरदार सामने आए थे।

ये भी पढ़ें: SHOCKING! एक्टर Randeep Hooda का ये क्या हुआ हाल, धंसा पेट और बाल देख फैंस हो गए परेशान......
 

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर