विजय दिवस: भारतीय सिनेमा ने दिखाई शूरवीरों की अमर कहानियां

By Team MyNationFirst Published Dec 16, 2018, 3:05 PM IST
Highlights

सन 1971 के भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के बारे में शायद ही कोई भारतीय नहीं जानता होगा। इस युद्ध में हुई जीत भारत की सबसे बड़ी जीत में से एक है।

सन 1971 के भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के बारे में शायद ही कोई भारतीय नहीं जानता होगा। इस युद्ध में हुई जीत भारत की सबसे बड़ी जीत में से एक है। इस युद्ध में विजय से ही एक नया देश, बांग्लादेश बना। इसे मुक्ति संग्राम भी कहते हैं। 
इस युद्ध को दर्शाते हुए भारतीय सिनेमा ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। सन 1971 में हुए युद्ध के उपर लगभग 7 फिल्में बनी और बड़े पर्दे पर दिखाई गई हैं। 

1. बॉर्डर

इस फिल्म में 1971 में हुए भारत-पाक के बीच हुए युद्ध को विस्तार से समझाया गया है। फिल्म की कहानी 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान की लड़ाई से प्रेरित है जहां राजस्थान के लांग्वला पोस्ट पर 120 भारतीय जवान सारी रात पाकिस्तान की टांक रेजिमेंट का सामना करते हैं। फिल्म का अंत दुखद दृश्य पेश करता है और एक संदेश भेजने की कोशिश करता है।

2. द ग़ाज़ी अटैक

यह फिल्म संकल्प रेड्डी द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तानी युद्धपोत पीएनएस गाजी की रहस्यमय डूबने पर आधारित है। यह भारत में पानी के नीचे या समुद्र-युद्ध पर आधारित पहली फिल्म है।

3. बियॉन्ड बॉर्डर्स

कर्नल महादेवन, यूएन मिशन के दौरान एक पाकिस्तानी कमांडर का जीवन बचाने के बाद, खुलासा करते है कि उनके पिता, ब्रिगेडियर सहदेवन ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान कमांडर के पिता की हत्या की थी। यह फिल्म मलयालम भाषा में बनी व रिलीज हुई थी। 

4. राज़ी 

राज़ी 2018 की हिन्दी फ़िल्म है। फिल्म में मुख्य भूमिका में आलिया भट्ट और विक्की कौशल है। यह हरिंदर सिक्का के उपन्यास कॉलिंग सहमत पर बनाई गई है। फिल्म की कहानी 1971 भारत पाक युद्ध के दौरान की है। सहमत नाम की लड़की को भारत की तरफ से जासूसी के लिए पाकिस्तान भेजा जाता है।

5.1971 

फिल्म का नाम 1971 है जो यह तो जाहिर है कि यह फिल्म भी वार 1971 पर ही आधारित है। इस फिल्म को नेशनल फिल्म अवार्ड फॉर बेस्ट फीचर का खिताब भी मिल चुका है।

6. विजेता

यह फिल्म 1982 में बनी थी। यह फिल्म शशि कपूर ने प्रोड्यूस की थी और गोविंद निलानी ने डायरेक्ट। इस फिल्म में 1971 में हुए युद्ध में एयरफोर्स द्वारा निभाया गया रोल दिखाया गया है। 
 

click me!