आलोक नाथ के ख‍िलाफ रेप के आरोप में FIR दर्ज

Published : Nov 21, 2018, 12:20 PM IST
आलोक नाथ के ख‍िलाफ रेप के आरोप में FIR दर्ज

सार

 व‍िनता नंदा ने तकरीबन 40 द‍िन पहले अपनी #MeToo कहानी जगजाहीर की थी।

अभिनेता आलोक नाथ पर #MeToo कैंपेन के दौरान प्रोड्यूसर विनता नंदा ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। व‍िनता नंदा ने तकरीबन 40 द‍िन पहले अपनी #MeToo कहानी जगजाहीर की थी। अभिनेता आलोक नाथ पर्दे पर अपनी 'संस्कारी' छवि के लिए मशहूर हैं और ऐसे में उनपर ऐसे संगीन आरोप लगने के बाद सभी हैरान हो गए थे। 

विनता ने आरोप लगाने के बाद अब आलोक नाथ के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है। बता दें विनता के आरोप लगाने के बाद आलोक नाथ पर एक के बाद एक कई अभिनेत्र‍ियों ने भी उनके व्‍यवहार के बारे में खुलासे किए। हालांकि आलोक नाथ ने इन आरोपों को मानने से इंकार कर दिया ओर तो ओर विनता नंदा पर मानहानि का केस दर्ज करवा दिया था।  

विनता नंदा ने अपनी मीटू स्टोरी बताते हुए लिखा था कि, मैंने इस क्षण के आने का 19 साल से इंतजार किया। नंदा द्वार पोस्ट में 'संस्कारी', 'मुख्य अभिनेता' और 'उस दशक का स्टार' जैसे शब्दों का जिक्र किया जाना आलोक नाथ की ओर इशारा कर रहा था। व‍िनता का आरोप था कि घटना के दौरान आलोक नाथ नशे में धुत थे। 

‘संस्कारी बाबू जी’ पर विनता नंदा ने लगाया रेप का आरोप

आलोक नाथ ने अपने उपर लगे आरोपों के बाद अपने बचाव में बोला था की, यह एक ऐसा वक्‍त है कि महिलाएं जो कहेंगी उसे सही मान लिया जाएगा। इसलिए वह इसे लंबा नहीं खींचना चाहते। स‍िंटा ने आलोक नाथ को बाहर करने के संबंध में बयान भी जारी किया है।
 

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर