भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे का फैंस को तोहफा, रिलीज हुआ नया गाना

Bhojpuri Actor Ritesh Pandey New Song: भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे का माता रानी पर आधरित नया गाना   "माई दुलारेली" रिलीज हो गया है। इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिला रहा है। वहीं रितेश ने इस गाने के बारे में अपने विचार साझा किए। 

bhojpuri actor ritesh pandey new song maai dulareli released kxa

 भोजपुरी इंडस्ट्री में शारदीय नवरात्रि की धूम है। भोजपुरी सिंगर और एक्टर रितेश पांडे (Ritesh Pandey)का एक बेजोड़ गीत  "माई दुलारेली" रिलीज हुआ है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गाने के बारे में रितेश ने बताया कि जब दुनिया में कोई अकेला नहीं है। जब पूरी दुनिया साथ छोड़ देती है। तो माता रानी उसे दुलार करती हैं और कृपा बरसाती हैं।

bhojpuri actor ritesh pandey new song maai dulareli released kxa

रितेश पांडे का ये गाना टी-सीरीज  हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। जिसके प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव ने भी इस गाने की तारीफ की है और कहा है कि मां दुर्गा भवानी के नव रूपों को समर्पित यह गाना बेहद खास है। इसे भोजपुरी संगीत प्रेमियों का प्यार और आशीर्वाद मिले, हम यह कामना करते हैं। 
 

बता दें, रितेश पांडे के देवी गीत "माई दुलारेली" के गीतकार आर आर पंकज हैं। संगीतकार अंजनी सिंह हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। पांडे का है। कोरियोग्राफी रेणुका साह ने की है। वहीं डायरेक्टर रवि पंडित हैं।
 

 प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव आगे कहते हैं कि वह माता रानी से प्रार्थना करते हैं। रितेश पांडे और पूरी टीम की मेहनत को माता रानी के आशीर्वाद के साथ दर्शकों का प्यार मिले। टी सीरीज हमार भोजपुर दर्शकों के हर पर्व त्यौहार, उत्सव और इमोशन को सेलिब्रेट करता है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। 

vuukle one pixel image
click me!