mynation_hindi

भोजपुरी स्टार रितेश पांडे के इस गाने ने उड़ाया गर्दा, तोड़ दिए रिकॉर्ड

Anshika Tiwari |  
Published : Sep 29, 2023, 12:52 PM ISTUpdated : Sep 29, 2023, 12:54 PM IST

Ritesh Pandey New Song 2023: भोजपुरी सुपरस्टार (bhojpuri superstar ritesh pandey) रितेश पांडे का लेटेस्ट सॉन्ग  "लुंगी में भोजपुरिया डांस" (Lungi Mein Bhojpuri Dance) धमाल मचा रहा है। रिलीज होते ही ये गाना दर्शकों का फेवरेट बना गया है। म्यूजिक एल्बम में रितेश पांडे (bhojpuri actor ritesh pandey) और गरिमा ओझा (garima ojha) की जोड़ी कमाल लग रही है। 

PREV
14
भोजपुरी स्टार रितेश पांडे के इस गाने ने उड़ाया गर्दा, तोड़ दिए रिकॉर्ड

भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे ((bhojpuri actor ritesh pandey) का गाना ' "लुंगी में भोजपुरिया डांस"  धमाल मचा रहा है। रिलीज होते ही गाने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं अभी तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं। बता दें, ईस्तार म्यूजिक पर रिलीज हुए इस गाने में रितेश पांडे और गरिमा ओझा की कैमिस्ट्री देखते बन रही हैं। 

24

वहीं "लुंगी में भोजपुरिया डांस" (Bhojpuri New Song) को मिली सफलता से रितेश पांडे काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि ये गाना किसी भी वर्ग के दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगा। हमारा गाना बनाने का मकसद फुल इंटरनेटमेंट करना था। गाना गाते समय मैंने और प्रियंका सिंह ने इस खूब पसंद किया था अब दर्शक भी वहीं प्यार दे रहे हैं। उन्होंने गाने की सफलता पर फैंस को धन्यवाद दिया। 

34

"लुंगी में भोजपुरिया डांस" के गीतकार मनोज मतलबी है और संगीतकार गोविंद ओझा है। इस गाने को रितेश पांडे और प्रियंका सिंह ने मिलकर अपनी खूबसूरत आवाज दी है। वहीं रितेश पांडे का अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। 

44

इसके साथ ही इस म्यूजिक वीडियो में रितेश पांडे गरिमा ओझा के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। गाने को कोरियग्राफ विकास जीशान-लेट बॉबी जंक्शन ने की है। वहीं प्रोगामिंग अभिषेक तिवारी का है और हारमोनियम पर आर जय कांग है। वीडियो एडिटर पप्पू वर्मा और डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल है। डीओपी सुनील बाबा का है

Recommended Stories