बच्चों को गर्मियों की छुट्टी में कराएं देश के इन शानदार जगहों की सैर, हो जाएंगे खुश
Bhawana tripathi |
Published : Mar 13, 2024, 07:00 AM IST
बच्चों के फाइनल एग्जाम या तो खत्म हो चुके हैं या फिर खत्म होने वाले हैं। ऐसे में अप्रेल या मई में घूमने जाने का प्लान तो बनना भी शुरू हो गया होगा। देश में ऐसे बहुत से स्थान है जहां बच्चों के साथ घूमने जाया जा सकता है।
मौज मस्ती के साथ ही परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए आप भी बच्चों के साथ गर्मियों की छुट्टी में इन जगहों में जा सकते हैं।
25
अंडमान की करें सैर
देश में बीच घूमने के लिए गोवा के साथ ही अंडमान भी काफी फेमस है। गोवा का प्लान तो लोग अक्सर बना लेते हैं लेकिन अंडमान जाकर भी देखिए। आप पोर्ट ब्लेयर के लिए फ्लाइट कर सकते हैं। साथ ही वहां हैवलॉक द्वीप, राधानगर आदि घूमा जा सकता है। समंदर किनारे बच्चे खूब एंजाय करते हैं।
35
दार्जिलिंग में वादियों का मजा
अगर पूर्वी भारत में जाने का प्लान हैं तो दार्जलिंग अच्छा ऑप्शन हो सकता है। चाय के बागानों को देखना और खूबसूरत वादियों का मजा लेना बच्चों को खूब पसंद आएगा।
45
जन्नत जैसा कश्मीर
कश्मीर में घूमने जाना किसी जन्नत से कम नहीं है। आप बच्चों को गुलमर्ग, डल झील आदि कि सैर कराएंगे तो उन्हें बहुत अच्छा लगेगा। श्री नगर के लिए आप फ्लाइट ले सकते हैं। यहां आप तीन से चार दिन का ट्रिप प्लान करें।
55
उत्तराखंड के अल्मोड़ा की खूबसूरती
अगर बीच में जाने का मन नहीं है तो उत्तराखंड जाने का भी प्लान किया जा सकता है। ऊंची पहाड़ियों के साथ ही नदियों के मनोरम नज़ारे देखने को मिलेंगे। अल्मोड़ा में एडवेंचर एक्टिविटी, जीरो पॉइंट डियर पार्क, दूनागिरी आदि अच्छी जगह हैं।
जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.