Published : Mar 08, 2024, 01:55 AM ISTUpdated : Mar 08, 2024, 02:57 AM IST
लखनऊ में स्थित मनकामेश्वर मंदिर के बारे में मान्यता है की यहां मांगी गई सभी मनोकामनायें पूरी होती हैं। शिवरात्रि में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ पूरी रात रहती हैं और दूर दूर से यहाँ श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।
लखनऊ के डालीगंज में गोमती नदी के तट पर बने महादेव मंदिर जिसे मनकामेश्वर मंदिर भी कहते हैं में शिव भक्तों की बहुत आस्था है। शिवरात्रि के दिन यहां एक दिन पहले से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो जाता है। वहीं मंदिर को शिवरात्रि में दुल्हन की तरह सजाया जाता है।
24
इस मंदिर को लेकर लोगों का कहना है की माता सीता को वनवास छोड़ने के बाद लक्ष्मण ने यहीं रुक कर भगवान शंकर की आराधना की थी, जिससे उनके मन को बहुत शांति मिली थी। उसके बाद यहाँ मनकामेश्वर मंदिर की स्थापना की गई थी।
34
बताया जाता है कि इस मंदिर में जो भी मनोकामना मांगी जाती है वह पूरी जरूर होती है इसीलिए इसका नाम मनकामेश्वर रख दिया गया अक्सर लोगों ने बताया कि यहां लोग विवाह और संतान प्राप्ति की मनोकामना करते हैं और वह जरूर पूरी होती है शिवरात्रि के दिन आरती का यहां पर विशेष महत्व है। आरती में शामिल होकर जो भी कामना की जाती है वह जरूर पूरी होती है।
44
इस मंदिर की महंत एक महिला महंत है जिनका नाम है देवयागिरी मंदिर के महंत केसव गिरी के ब्रह्मलीन होने के बाद देवयानी को यहां का महंत बनाया गया था लखनऊ में वह इकलौती एक महिला महंत है।
जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.