mynation_hindi

अरबों के रिजॉर्ट में छुट्टियां बिताती Nita Ambani ! किराया 60 लाख से भी ज्यादा

Anshika Tiwari |  
Published : Jul 05, 2024, 06:33 PM IST

Mukesh Ambani Nita Ambani Favourite Travel Place: इन दिनों अंबानी परिवार छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) के शादी का जश्न मना रहा है। इस ग्रैंड वेडिंग पर दुनियाभर की निगाहें टिकी हैं। वहीं जब भी बात मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी की आती है तो महंगी लाइफस्टाइल,सपनों का घर और करोड़ों की संपत्ति याद आती है। वैसे तो आपने नीता अंबानी के महंगे शौक के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आप उनका फेवरेट ट्रेवल डेस्टिनेशन जानते हैं। जहां वह अक्सर क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करती हैं। 

PREV
14
अरबों के रिजॉर्ट में छुट्टियां बिताती Nita Ambani ! किराया 60 लाख से भी ज्यादा
1) विदेश में स्थित नीता अंबानी का फेवरेट प्लेस

नीता अंबानी का फेवरेट डेस्टिनेशन प्लेस भारत नहीं बल्कि विदेश में है। जहां एक नाइट स्टे किराया लाखों में है। जिसे अफॉर्ड करना मिडिल क्लास फैमिली के बस में नहीं है। इस रिजॉर्ट में नीता अंबानी ने कोविड के दौरान भी वक्त बिताया था। पहाड़ों और प्रकृति के बीच ये रिजॉर्ट काफी लग्जरी है। 

24
2) Swiss Alps में स्थित Burgenstock Resort

नीता अंबानी का फेवरेट रिजॉर्ट  Swiss Alps में स्थित है। इस रिजॉर्ट का नाम Burgenstock Resort है। यहां पर अक्सर अंबानी परिवार हॉलीडे मनाने आती है। ये इतना रॉयल है कि यहां पर आने वालों को लगभग 3-4 महीने पहले बुकिंग करानी पड़ती है। 

34
3) कितना है इस रॉयल सुईट का किराया

इस रॉयल सीट का किराया केवल अरबपति अफॉर्ड कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस रिजॉर्ट में रहने के लिए एक रात का किराया केवल 65 लाख रुपए है। वहीं आलीशान रिजॉर्ट में नॉर्मल रूम का किराया भी 35 लाख से शुरू होता है। जिसमें कई 7 स्टार लग्जरी सुविधाएं शामिल होती है। 

44
4) हॉलीवुड सेलेब्स का फेवरेट स्पॉट

Burgenstock Resort एक जमाने 1974 तक हॉलीवुड सेलेब्स का फेवरेट लग्जरी स्पॉट था। हालांकि बाद में इसे बंद कर दिया गया लेकिन 2017 में इसे दोबारा खोला गया था। ये रिजॉर्ट आधुनिक और विंटेज दोनों इंटीरियर पर बना है। यहां पर जुकासी जैसी सुविधाएं भी है। 

Recommended Stories