शादी से पहले दूल्हे राजा के ठाठ, 7 करोड़ की घड़ी पहन भगवान के दर पहुंचे अनंत अंबानी
Anshika Tiwari |
Published : Jul 01, 2024, 05:24 PM ISTUpdated : Jul 01, 2024, 05:39 PM IST
Anant Ambani Expensive Watch Collection: मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर इंसान हैं। उनके पास दौलत की कमी है। अंबानी फैमिली लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं। जहां गिफ्ट करोड़ों के नीचे नहीं होते हैं। इसी बीच मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani Marriage) की शादी की तैयारियों में जुटा है। इसी बीच अनंत अंबानी का नया लुक सामने आया है। जहां वह माता काली का आशीर्वाद लेने काली मंदिर गए हैं। वहां दूल्हे राजा ने माता रानी से वैवाहिक जीवन के सुखी जीवन की तो दूसरी ओर उनकी लग्जरी वॉच चर्चा का विषय बनी हुई है।
शादी से पहले दूल्हे राजा अनंत अंबानी के फेम पर शादी की चमक दिखाई दे रही है। वह 12 जुलाई को धूमधाम से राधिका मर्चेंट को अपनी दुल्हनियां बनाएंगे। जिसकी तैयारियां अंबानी परिवार जोरों-शोरों से कर रहा है। इसी क्रम में अनंत अंबानी माता काली का आशीर्वाद लेने पहुंचे जहां उनकी बिल्कुल नई और लग्जरी घरी ने सभी का ध्यान खींचा।
24
7 करोड़ की घड़ी में अनंत अंबानी
अनंत अंबानी ने दर्शन के दौरान 7 करोड़ की घड़ी पहनी थी। ये वॉच लग्जरी कंपनी Richard Mille के स्पेशल कलेक्शन RM-12-01-Tourbillon की है। इस वॉच को स्पेशल इसका कलर बनाता है जो ब्लैक ना होकर रेड कलर पर डिजाइन की गई है। जो काफी क्लासी लुक दे रही है। वहीं डायल के अंदर टाइटेनियम क्लैस्प संग रबर स्ट्रैप दी गई है।
34
दुनिया में मौजूद केवल 18 मॉडल
अनंत अंबानी की आलीशान घड़ी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। Richard Mille की ये वॉच केवल 18 मॉडल में दुनियाभर में अवलेबेल है। जिसे 4 कलर में लॉन्च किया गया है। ये रंग, ब्लैक कार्बन, रेड, ब्लैक विद गोल्डन और व्हाइट है। घड़ी लिमिटेड एडिशन है इस वजह से ये इतनी महंगी है।
44
रेशमी कुर्ता सेट में नजर आएं अनंत अंबानी
वहीं लुक पर ध्यान दें तो अनंत अंबानी ने रेड कलर का रेश्मी कुर्ता सेट वियर किया था। जिसके साथ उन्होंने मैचिंग रेड वॉच कैरी है। उनकी वॉच की कीमत में 4 प्लैट आ जाएंगे। फिलहाल हर कोई अनंत-राधिका (Anant-Radhika) की वेडिंग का इंतजार कर रहा है।