लो कैलोरी नहीं कार्ब्स फूड खाकर Isha Ambani ने घटाया वजन,पसंदीदा है ये गुजराती डिश

Anshika Tiwari |  
Published : Jul 01, 2024, 03:53 PM IST

Isha Ambani Diet Plan: मां नीता अंबानी (Nita Ambani) की तरह बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) भी फिटनेस फ्रीक हैं। एक वक्त था जब वह ओवरवेट थे लेकिन उन्होंने प्रॉपर डाइट प्लान फॉलो कर वेटलॉस किया। इसी बीच वोग को दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि वह दूसरे सेलेब्स की तरह कार्ब फूड (Carb Food Weight Loss) के सेवन से परहेज नहीं करती हैं। बल्कि उन्हें कार्ब खाना बहुत पसंद है। ऐसे में हम उनका डाइट प्लान लेकर आए हैं।   

PREV
14
लो कैलोरी नहीं कार्ब्स फूड खाकर Isha Ambani ने घटाया वजन,पसंदीदा है ये गुजराती डिश
नीता अंबानी जैसी फूड लवर ईशा अंबानी

पिता मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की तरह बेटी ईशा अंबानी भी फूड लवर हैं। उन्होंने वेटलॉस के लिए कभी कार्ब्स का सेवन बंद नहीं किया। उन्होंने इंटरव्यू में खुद रिवील किया था कि वह कार्ब बेबी है। यानी उन्हें कार्बोहाइड्रेट वाले फूड खाना बेहद पसंद है। जिसमें, फ्रेंच फ्राइच, ब्रेड टोस्ट, वड़ा पाव, मैस्ड पोटैटो, मैगी नूडल्स शामिल हैं। 
 

24
ईशा अंनी का फेवरेट फूड

फास्ट फूड के अलावा ईशा अंबानी गुजराती खाना पसंद करतीहै। जिसमें,गुजराती वेजीटेबल फ्राई, ड्राई दाल, चने की सब्जी,कढ़ी और बीन्स शामिल है। वह दोपहर के खाने में गुजराती खाना पसंद करतीहैं। वहीं चीट डे पर वह,पूरी, चावल और मिठाई खाना पसंद करती हैं। 

34
फिटनेस पर ध्यान देती ईशा अंबानी

ईशा अंबानी जितनी हैवी कार्ब्स का सेवन करती हैं। उससे ज्यादा वक्त वह फिटनेस पर भी देती हैं। वह स्पोर्ट्स, जिम,योगा और रनिंग से कैलोरी बर्न करती हैं। इसके साथ ही वह हर रोज लगभग 10 हजार स्टेप्स वॉक करती हैं। वह मानती हैं कि अगर आप हैवी फैट खाना पसंद करती हैं तो सेम प्वाइंट पर कैलोरी बर्न करना भी जरूरी है ताकि फैट ना बढ़ सके। 

44
नॉर्मल डेज पर शुगर से दूरी

ईशा अंबानी वैसे तो खूब मीठा खाना पसंद करती हैं लेकिन वह फिटनेस डे पर शुगर से दूर रहती हैं और चीनी की जगह शहद का सेवन करती हैं। अगर आप भी वेटलॉस कर रही हैं तो इसका सेवन कर सकती हैं। 
 

Recommended Stories