गुरुवार-04 दिसंबर को इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, क्या आप भी हैं इनमें शामिल?

Published : Dec 03, 2025, 06:27 PM IST

04 दिसंबर का राशिफलः कल का गुरुवार 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। मेष, वृषभ, कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को धन लाभ, करियर में तरक्की और निजी जीवन में खुशियां मिलेंगी। 

PREV
15
मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए कल का गुरुवार बहुत ही शुभ और फायदेमंद रहने वाला है। पैसों के मामले में आपकी किस्मत चमकेगी। पुराने निवेश से आपको अच्छा खासा फायदा मिल सकता है। कल आप बिजनेस में कुछ नया शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देगा। नौकरी में भी कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस पार्टनरशिप आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। पैतृक संपत्ति से भी आपको लाभ मिलने के योग हैं।

25
वृषभ राशि

चंद्रमा के गोचर के कारण वृषभ राशि वालों के लिए कल का दिन बहुत भाग्यशाली रहेगा। आपको बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा मुनाफा देखने को मिलेगा। लग्जरी चीजें खरीदने का मौका भी मिल सकता है। जो लोग गाड़ी खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें कल सफलता मिल सकती है। विदेशी स्रोतों से भी लाभ मिलने की संभावना है। किस्मत आपका साथ देगी और लंबे समय से अटकी कोई खुशी मिल सकती है। आपकी लव लाइफ के लिए भी कल का दिन शानदार रहेगा। अगर शादी की बात चल रही है, तो वो आगे बढ़ सकती है।

35
कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए कल का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। पढ़ाई-लिखाई के मामले में किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आपको दान-पुण्य के कामों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। कोई इच्छा पूरी होने से आपको खुशी मिलेगी। आपकी पारिवारिक जिंदगी खुशनुमा रहेगी। जो लोग बीमार थे, उनकी सेहत में सुधार होगा। आर्थिक लाभ के भी अच्छे योग बन रहे हैं। आपकी मुलाकात किसी पुराने जानकार से हो सकती है। आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आपको अपनी मां और उनके परिवार से खुशी और लाभ मिलने की संभावना है।

45
कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए कल का गुरुवार लाभ और तरक्की लेकर आएगा। आप काम पर अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू कर पाएंगे। आपको किसी ऐसे सोर्स से पैसा मिलेगा, जो आपको खुश और हैरान कर देगा। काम पर आपका मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। कन्या राशि के छात्रों को कल पढ़ाई-लिखाई और प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। आपको सरकारी योजनाओं से भी फायदा हो सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें कल कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

55
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए कल का दिन सुखद और उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। आपका काम बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ेगा। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है। दोस्तों और सहकर्मियों से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। आपको लग्जरी चीजें मिलेंगी, जिससे आप खुश होंगे। लव लाइफ के मामले में आपका दिन रोमांटिक रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ यादगार पल बिता पाएंगे। शादी के प्रस्ताव आगे बढ़ेंगे। पैसों के मामले में भी दिन आपके पक्ष में रहेगा।

Read more Photos on

Recommended Stories