ऐश्वर्या राय से कहीं ज्यादा फैशनेबल दिखीं श्ववेता- नव्या नंदा, हैवी हार ने लूट ली महफिल
Bhawana tripathi |
Published : Jul 14, 2024, 05:50 PM IST
Shweta Bachchan Navya Nanda Look: अनंत अंबानी की शादी और आशिर्वाद समारोह में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर देश-दुनिया की फेमस हस्तियों का मेला लगा था। अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय का ब्लैक अनारकली सूट फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया। वहीं अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन की पिंक साड़ी के साथ हैवी हार और नव्या नंदा का खूबसूरत आइवरी लहंगा खूब लाइमलाइट लूट रहा है।
श्वेता बच्चन भले ही कम मौकों पर दिखती हो लेकिन उनका फैशन कमाल रहता है। अनंत अंबानी के आशिर्वाद फंक्शन में श्वेता बच्चन ने पिंक गोल्डन के कॉम्बिनेशन वाली खास साड़ी पहनी थी। सिल्क साड़ी में गोल्डन एम्ब्रैलिस्ड ब्लाउज और एमरॉल्ड हैवी हार ने खूब लाइमलाइट लूटी। श्वेता बच्चन की साड़ी के बॉर्डर में सिल्वर और गोल्डन वर्क से खूबसूरत फ्लोरल डिजाइन तैयार की गई थी।
24
सीक्वेन फ्लोरल वर्क लहंगा किया वियर
नव्या नंदा ने सीक्वेन सिल्वर और गोल्डन वर्क वाला लहंगा वियर किया था। साथ ही चांदबाली और मांगटीके संग लुक पूरा किया। नव्या ने लहंगे के साथ गोल्डन स्ट्राइट वाला दुपट्टा कैरी किया है। आइवरी लहंगे में गोल्डन और सिल्वर वर्क वाकई नव्या के लुक को इनहेंस कर रहा है।
34
टर्टल नेक चोली में गॉर्जियस नव्या नंदा
नव्या नंदा ने डीप नेकलाइन से अलग टर्टल नेकलाइन वाली चोली चुनी। चोली में कमल के फूलों में सिल्वर सीक्वेन वर्क नज़र आ रहा है। वहीं बाकी वर्क में गोल्डन टच दिख रहा है। ब्लाउज की नेकलाइन में भी वर्क किया गया है जिसके कारण नव्या को किसी नेकलेस की जरूरत नहीं पड़ी।
44
गजरे लुक में प्यारी लगीं नव्या
नव्या नवेली नंदा ने लहंगा लुक को पूरा करने के लिए बन के साथ गजरा भी लगाया था। साथ ही लुक को इनहेंस करने के लिए मिनिमल मेकअप किया।
जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.