Pleaces Visit Near Pune: मानसून में जन्नत से कम नहीं ये 5 जगहें, पुणे से बस 3 घंटे दूर

First Published Aug 6, 2024, 12:14 PM IST

Best Places Visit Near Pune in Monsoon: मानसून के दौरान पुणे के आसपास घूमने की बेहतरीन जगहें जैसे कामशेत, राजमाची, सिंहगढ़, कोलाड और करनाला। इन स्थलों पर वॉटरफॉल्स, ट्रेकिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा लें।

पुणे के पास स्थित घूमने की शानदार जगहें

जब बात मानसून की आती है तो ज्यादातर लोग महाराष्ट्र एक्सप्लोर करने की ख्वाहिश रखते हैं। वहीं मुंबई के बाद सबसे ज्यादा एक्सप्लोर किया जाना वाला प्लेस पुणे (Pune) है। जिसे घूमने लाखों टूरिस्ट आते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुणे से 100 किलोमीटर के दायरे में ऐसी कई जगह स्थित है। जहां पर प्रकृति के नजारे के साथ वॉटरफॉल्स को निहार सकते हैं। तो चलिए जानते हैं,आप पुणे के पास स्थित कौन सी जगह एक्सप्लोर कर सकती हैं। 

1) पुणे से करें कामशेत की ट्रिप (Plan Kamshet trip)

अगर आप ज्यादा दूरी नहीं तय करना चाहते हैं तो पुणे से केवल 48.9 किमी (लगभग 1 घंटा) की दूरी पर स्थित कामशेत विजिट कर सकते हैं। इसे घूमने के लिए एक दिन काफी है। यहां की नेचुरल ब्यूटी देखते बनती है। वहीं कामशेत आने पर,  भैरी आदि केव, कोंडेश्वर टेंपल और शिंडे वाडी वैली घूमना ना भूलें। 

2) घूम आएं राजमाची ( Visit Rajmachi near Pune)

अगर मानसून का असली मजा उठाना है तो बैक पैक करें और पहुंच जाएं राजमाची। यहां पर आप कई शानदार वॉटरफॉल्स का दीदार कर सकते हैं। इसके कर्व पहाड़ियां और हरे-भरे मैदान इसे और भी ज्यादा खास बनाते हैं। ये नेचर की गोद में बसी शानदार जगह है। अगर ट्रेकिंग करना पसंद हैं तो श्रीवर्धन फोर्ट जाएं। ये पुणे से लगभग 170 किलोमीटर दूर है। आप 3 घंटे में यहां पहुंच सकते हैं। 

3) सिंहगढ़ भी स्वर्ग के कम नहीं (Sinhagad fort trek)

अगर परफेक्ट वीकेंड ट्रीट की तलाश हैं तो सिंहगढ़ जा सकते हैं। यहां पर ट्रेकिंग के लिए सिंहगढ़ फोर्ट बेस्ट है। इस जगह से दिखने वाला शानदार नजारा आपको हमेशा याद रहेगा। सिंहगढ़ पर पावना बांध पर बनी पानशेत झीर जरूर जाएं। ये पुणे से मात्र 38 किलोमीटर दूर है। जहां केवल 1.5 घंटे में पहुंचा जा सकता है। 

4) सुंदरता का खाजा कोलाड (Kolad adventure sports)

वहीं अगर आप बिजी लाइफ से दूर कहीं वक्त बिताना चाहते हैं तो मानसून में पुणे के पास स्थित कोलाड विजिट कर सकते हैं। यहां पर कई एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट, नेचुरल ब्यूटी, वॉटरफॉल्स,फोर्ट,टेंपल और कई शानदार जगहें है। जिसे वीकेंड पर घूम सकता है। वहीं कोलाड में   कयाकिंग, रैपलिंग, कैंपिंग, रिवर राफ्टिंग आदि जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज भी है। वहीं कुडा केव्स, ताला-घोसला फोर्ट भी घूम सकते हैं। पुणे से ये मात्र 113 किलोमीटर की दूरी पर है। जहां 3-4 घंटे में पहुंचा जा सकता है। 

5) करनाला भी घूमने की बेस्ट जगह (Maharashtra Karnala travel)

अगर प्रकृति के साथ पक्षियों की चहचाहट सुनना चाहते हैं करनाला जा सकते हैं। करनाला पक्षी अभयारण्य में कई प्रजाति के पक्षि हैं जो केवल मानसून में ही देखने को मिलते हैं। इसके अलावा यहां पर कई विलुप्त हो चुकी प्रजातियां भी जिन्हें पास से निहारा जा सकता है। वहीं ट्रेकिंग का शौक करते हैं तो करनाला शिखर जायें। ये पुणे से महज 122 किलोमीटर दूर है। जहां लगभग 2 से ढाई घंटे में पहुंचा जा सकता है। 

Disclaimer: पुणे में इन दिनों भारी बारिश भी हो रही है,ऐसे में किसी भी जगहों को एक्सप्लोर करने से पहले प्रशासन की जारी की गई एडवाइजरी जरूर देखें और तभी प्लान बनाएं।

ये भी पढ़ें- Places to visit in August 2024: बारिश से हो जाएगा प्यार,जब अगस्त में करेंगे इन 5 जगहों का दीदार

click me!