चटकारे लें कर खाएंगे आप, नहीं भूल पाएंगे Famous Kolkata Street Food का स्वाद
Bhawana tripathi |
Published : Aug 12, 2024, 03:31 PM IST
फूड डेस्क: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता अपने जायकेदार स्ट्रीट फूड के लिए फेमस है। कोलकाता घूमने जाएं तो वहां के विभिन्न स्थानों के स्वादिष्ट फूड का मजा लेना ना भूलें। आज हम आपको कोलकाता के फेमस स्ट्रीट फूड के बारे में बताएंगे जो कम कीमत में आपको आसानी से मिल जाएंगे।
कोलकाता का पूचका देशभर में फेमस है। अगर आपने कोलकाता जाकर पुचका नहीं खाया तो यकीन मानिए आपकी कोलकाता ट्रिप अधूरी रह जाएगी। आपको विवेकानंद पार्क में पुचका की कई वैरायटी मिल जाएंगी। आप यहां पुचके के साथ ही कुछ चटपटे व्यंजन जैसे की मसले हुए आलू की टिक्की, पापड़ी और विभिन्न स्वादिष्ट स्नैक्स का मजा ले सकते हैं।
24
कोलकाता की माछेर झोल मछली
कोलकाता बिन मछली अधूरा है। कोलकाता में चावल और भात बहुत शौक से खाया जाता है। आपको मछली खानी पसंद है तो माछेर झोल का स्वाद लेना न भूलें। माधेर छोल में इस्तेमाल किए गए मसाले इसे खास बनाते हैं। आपको आसानी से स्ट्रीट फूड में चावल के साथ माछेर छोल मिल जाएगी।
34
कोलकाता की जान है शुक्तो
विभिन्न प्रकार की सब्जियां जैसे की लौकी, करेला, आलू, कद्दू को मिलाकरबेहद ट्रेडिशनल डिश शुक्तो तैयार की जाती है। इसे बंगाली वेजीटेरियन फूड भी कहा जाता है। आप चपाती या रोटी के साथ शुक्तो खा सकते हैं।
44
कोलकाता में जरूर खाएं हॉट काठी रोल्स
जगह-जगह पर आसानी से मिलने वाली फ्रैंकी को पहले काठी रोल के नाम से जाना जाता था। ऐसा माना जाता है की काठी रोल का आविष्कार कोलकाता की गलियों में ही हुआ। यहां पतली रोटी में स्वादिष्ट स्टफिंग का मजा आप आसानी से लें सकते हैं। हॉट काठी रोल आपका दिन बना देंगे।