प्रकट हो रहे हैं बाबा बर्फानी: सबसे पहले माय नेशन पर कीजिए दर्शन

First Published May 1, 2019, 2:22 PM IST

अमरनाथ यात्रा शुरू होने में अभी समय है। लेकिन बाबा बर्फानी का प्राकट्य शुरु हो चुका है।

हालांकि देश के सभी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। लेकिन भगवान शिव के बर्फीले स्वरुप अमरनाथ पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। उन्होंने भक्तों को दर्शन देने के लिए मूर्त स्वरुप धारण करना शुरु कर दिया है।
undefined
कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा में हर साल भगवान शिव का बर्फानी स्वरुप शिवलिंग के रुप में प्रकट होता है। भोलेनाथ के इस अद्भुत स्वरुप का दर्शन करने के लिए लाखों भक्त वहां पहुंचते हैं।
undefined
भक्तों को पूरे साल बाबा बर्फानी का यह स्वरूप देखने के लिए इंतजार करना पड़ता है। लेकिन इस बार भगवान ने अपने प्रिय भक्तों पर समय से पहले ही कृपा बरसाने की ठान ली हैं। इसलिए वह समय से पहले ही प्रकट हो रहे हैं।
undefined
भगवान शिव का बर्फीला विग्रह कुछ इस तरह अपना स्वरुप ग्रहण कर रहा है। माय नेशन के हाथ यह ताजा तस्वीरें लगी हैं। इसमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि किस तरह अमरनाथ गुफा में पवित्र शिवलिंग अपना स्वरुप ले रहा है।
undefined
हर साल लाखों की संख्या में भक्त भगवान अमरनाथ के दर्शन करने के लिए पवित्र गुफा में पहुंचते हैं। इस यात्रा पर कई बार आतंकियों ने हमला भी किया है। लेकिन अपनी जान की परवाह किए बिना भक्त यहां पहुंच ही जाते हैं। भक्तों की सुविधा के लिए माय नेशन ने भी आपको घर बैठे दर्शन कराने की ठानी है।
undefined
अमरनाथ गुफा भारत में भगवान शिव के सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक है। यह वही गुफा है जहां महादेव ने माता पार्वती को अमर कथा सुनाई थी। तब से अब तक यहां भक्तों को हमेशा भोलेनाथ की मौजूदगी का अहसास होता है।
undefined
मान्यता है कि यहां पर रहने वाले कुछ पक्षियों ने भी माता पार्वती के साथ अमरकथा का श्रवण किया था। जो कि अमर हो गए। यहां वह सभी पक्षी भी देखे जाते हैं।
undefined
अमरनाथ को तीर्थों का तीर्थ कहा जाता है। क्योंकि यहां भोलेनाथ और माता पार्वती सूक्ष्म रुप से सदैव विराजमान रहते हैं।
undefined
click me!