दिल्ली के द्वारका में भव्य और स्वर्ग जैसा बना है यशोभूमि, देखें 10 अंदर की PHOTOS
Anshika Tiwari |
Published : Sep 15, 2023, 04:18 PM ISTUpdated : Sep 16, 2023, 06:25 PM IST
न्यूज डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी 17 सितबंर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि को देश को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही पीएम द्वारका सेक्टर 21 से द्वारका सेक्टर 25 में एक नए मेट्रो स्टेशन तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो लाइन का विस्तार करेंगे। बता दें, भारत के पहले इंटरनेशनल कन्वेशन एडं एक्सपो सेंटर (IICC) दुनिया का सबसे बड़ा एमआईसी (MICE) होगा। जहां मिटिंग रूम, इनिशिएटिव्स, कॉन्फ्रेंस और एक्जीबीजिशन हॉल्स की सुविधा होगी।
मोदी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक यशोभूमि को 1.8 लाख स्क्वायर मीटर से ज्यादा जगह में बनाया गया है।
210
कन्वेशन सेंटर में 15 कन्वेशन रूम होंगे। जिसमें, ऑडिटोरियम, 13 मीटिंग रुम होंगे। जिसकी क्षमता 11 हजार लोगों की है।
310
मेन ऑडिटोरियम में 6000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। साथ ही यशोभूमि की डिजाइनिंग काफी खास है। यहां पर लकड़ी की फर्श है।
410
वहीं यशोभूमि के ग्रैंड बॉलरूम में 25,00 लोगों की बैठक की क्षमता है। यहां खुला एरिया भी है जहां 500 लोग बैठ सकते हैं।
510
कन्वेंशन हॉल कुल में 13 सिंटिंग रूम हैं। जिनमें बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। यहां एक साथ हजारों लोग बैठ सकते हैं।
610
यशोभूमि दुनिया का सबसे बड़े एक्जीबिशन हॉलों में से एक है। जो 1.07 लाख स्क्वायर फुट में फैला हुआ है।
710
एक्जीबिशन हॉल्स में एक साथ कई सारे बिजनेस इवेंट, ट्रेड फेयर समेत अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।
810
यशोभूमि में मीडिया रूम, वीवीआईपी लाउंज, क्लॉक सुविधाएं समेत अनेक लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ये बिजनेस कार्यक्रमों की मेजबानी भी करेगा।
910
यशोभूमि के ऑडिटोरियम में सबसे लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का सिटिंग सिस्टम लगा है। साथ ही ये विदेशी मेहमानों की लग्जरी अनुभव देगा।
1010
17 सितबंर को पीएम मोदी द्वारक सेक्टर 25 में नए मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन करेंगे जिससे यशोभूमि दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन से कनेक्ट हो जाएगी।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।