mynation_hindi

नामी कंपनियों के हैं CEO, दुनिया भर में भारत का डंका बजा रहें ये 10 भारतीय

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Aug 15, 2024, 12:24 PM ISTUpdated : Aug 15, 2024, 12:54 PM IST

क्या आप जानते हैं कि भारत के युवा दुनिया की नामी गिरामी कंपनियों में बड़े पदों पर बैठे हैं। इंटरनेशनल लेबल पर एक बड़ा मुकाम बनाया है। आइए जानते हैं ऐसे ही 10 भारतीयों के बारे में।  

PREV
110
नामी कंपनियों के हैं CEO, दुनिया भर में भारत का डंका बजा रहें ये 10 भारतीय
सत्या नडेला-माइक्रोसॉफ्ट

माइक्रोसॉफ्ट के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला (Satya Nadella) दुनिया भर में अपनी लीडरशिप के लिए मशहूर हैं। उनका हैदराबाद के एक हिंदू परिवार में हुआ था। 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के CEO बने। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन क्लाउड सेवाओं पर फोकस कर टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में कम्पनी की साख मजबूत की।

210
सुंदर पिचाई-एलेफ़ाबेट (गूगल)

सुंदर पिचाई की इनोवेटिव सोच ने गूगल को एक टेक्नोलॉजी लीडर की पहचान दी। 2015 में गूगल के सीईओ बने तो गूगल क्रोम, गूगल ड्राइव, एंड्रॉइड जैसे प्रमुख प्रोडक्ट के डेवपलमेंट पर फोकस किया। 2019 में गूगल की मूल कंपनी Alphabet Inc की जिम्मेदारी संभाली। 

310
शांतनु नारायण-एडोब

शांतनु नारायण ने एडोब को Photoshop, Illustrator और Premiere Pro जैसे सॉफ्टवेयर को डिजिटल क्रिएटिविटी का केंद्र बना दिया। 2007 में कम्पनी के सीईओ की कुर्सी संभाली थी। भारत के हैदराबाद में जन्मे और उस्मानिया विश्वविद्यालय से पढ़ाई की।

410
वसंत नरसिम्हन-नोवार्टिस

अमेरिकी डॉक्टर वसंत "वास" नरसिम्हन 2018 से नोवार्टिस के सीईओ हैं। फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में कंपनी की अहमियत को ऊंचे पायदान पर बरकरार रखा है। उनकी अगुवाई में कई अहम दवाओं के डेवलपमेंट पर काम हुआ।

510
लक्ष्मण नरसिम्हन-स्टारबक्स

लक्ष्मण नरसिम्हन 2022 से स्टारबक्स के CEO हैं। सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। फाइनेंस में एमबीए भी हैं। उन्होंने स्टारबक्स की नई ब्रांचेज का विस्तार किया, वह भी कई देशों में। इसके लिए उनकी तारीफ की जाती है।

610
लीना नायर-शनैल (Chanel)

भारतीय मूल की लीना नायर 2022 में फ्रांस के लग्जरी ग्रुप शनैल (Chanel) की CEO बनी थीं। इससे पहले, वह यूनिलीवर में Chief Human Resources Officer थीं। उनकी स्ट्रेटजी ने शनैल को फैशन इंडस्ट्री में एक नया मुकाम दिलाया और ब्रांड को मजबूत बनाया।

710
नील मोहन-यूट्यूब

नील मोहन ने 2023 में यूट्यूब की बागडोर संभाली और कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, नतीजतन, यूट्यूब डिजिटल कंटेंट का प्रमुख केंद्र बन गया। उन्होंने यूट्यूब को यूजर फ्रेंडली बनाया। 

810
संजय मेहरोत्रा-माइक्रोन टेक्नोलॉजी

संजय मेहरोत्रा ने 2017 में माइक्रोन टेक्नोलॉजी के CEO का पदभार संभाला। अपनी सूझबूझ से कंपनी को नयी ऊंचाइयों पर पहुँचाया। वह 2011 से 2016 तक सैनडिस्क के फाउंडर और सीईओ थे, हालांकि कंपनी का वेस्टर्न डिजिटल द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया।
 

910
राजीव सूरी-इनमारसैट

राजीव सूरी, फरवरी 2021 से इनमारसैट के CEO हैं, मात्र स्नातक की डिग्री के साथ दूरसंचार क्षेत्र में अपनी जगह बनाई, जो उनकी मेहनत और नेतृत्व कौशल का प्रमाण है। 2014 से 2020 तक नोकिया के सीईओ थे।

1010
विक्रम पंडित-द ओरोजेन ग्रुप

विक्रम पंडित, द ओरोजेन ग्रुप के CEO, एक अनुभवी वित्त विशेषज्ञ हैं। उन्होंने मॉर्गन स्टेनली और सिटीग्रुप जैसी प्रमुख कंपनियों के साथ काम किया है। 2007 से 2012 तक सिटी ग्रुप के सीईओ रहें। 

Latest Stories