लेटेस्ट सरकारी नौकरियांः JKSSB कांस्टेबल में 4002 पोस्ट के लिए भर्ती, ऐसे करें Apply

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Jul 17, 2024, 11:17 AM ISTUpdated : Jul 17, 2024, 11:53 AM IST

JKSSB कांस्टेबल भर्ती 2024: जम्मू और कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने 4002 कांस्टेबल पोस्ट के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई 2024 से 29 अगस्त 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

PREV
16
लेटेस्ट सरकारी नौकरियांः JKSSB कांस्टेबल में 4002 पोस्ट के लिए भर्ती, ऐसे करें Apply
JKSSB कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए कब से कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

JKSSB कांस्टेबल भर्ती 2024: जम्मू और कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने कांस्टेबल पोस्ट के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और पात्र व्यक्ति ऑफिसियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जम्मू एंड कश्मीर पुलिस फोर्स में इस बार 4002 पोस्ट के लिए भर्ती निकली है। इसके लिए 30 जुलाई 2024 से अप्लाई प्रॉसेस शुरू होगा, जो 29 अगस्त 2024 तक चलेगा। लास्ट डेट खत्म होने के एक हफ्ते बाद एग्जाम प्रॉसेस शुरू होगा। परीक्षा से एक हफ्ते पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

26
JKSSB कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए क्या है अनिवार्य?

जम्मू कश्मीर कांस्टेबल भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेटों को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का डोमिसाइल होना चाहिए और उनके पास सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैलिड डोमिसाइल सार्टिफिकेट होना चाहिए। चयन प्रक्रिया में रिटेन एग्जाम, फिजिकल टेस्ट और फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट  शामिल हैं।

36
JKSSB कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न?

लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के मल्टीपल च्वाइस होंगे। प्रश्न केवल अंग्रेजी में होंगे। गलत उत्तर देने पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एलाटेउ मार्क्स का वन फोर्थ (एक-चौथाई) नंबर काटा जाएगा यानि माईनस मार्किंग होगी।

46
जेकेएसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए कितनी है एप्लीकेशन फीस

आवेदन शुल्क 700 रुपये है। SC, ST-1, ST-2 और EWS कैटेगरी के कैंडिडेटों के लिए फीस 600 रुपये है। फीस का पेमेंट नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। आवश्यक शुल्क के बिना जमा किए गए एप्लीकेशन फार्म पर विचार नहीं किया जाएगा और उन्हें अस्वीकार कर दिया जाएगा। कैंडिडेट को बोर्ड को सभी कंम्युनिकेशन में अपना ऑनलाइन एप्लीकेशन फार्म, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, नाम, डेट ऑफ बर्थ और एग्जाम नेम देना होगा। इन डिटेल्स की कमी वाले कंम्युनिकेशन पर विचार नहीं किया जाएगा।

56
JKSSB कांस्टेबल भर्ती 2024 एग्जाम के लिए जरूरी डाक्यूमेंट क्या-क्या हैं?

उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड/रोल नंबर कार्ड/स्लिप का प्रिंटआउट लाना होगा। इसके अतिरिक्त, उन्हें मिनिमम दो हाल ही की (6 महीने से अधिक पुरानी नहीं) पासपोर्ट साइज की कलर फोटो और एक वैलिड ओरिजनल फोटो आईडी कार्ड साथ लाना होगा, जैसे: आधार कार्ड/ई-आधार का प्रिंट आउटवोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, स्कूल/कॉलेज/विश्वविद्यालय आई-कार्ड, इंप्लायर आईडी कार्ड (सरकारी/PSU/प्राइवेट)

66
JKSSB कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन

डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए चुने गए कैंडिडेट को नोटिफिकेशन के अनुसार ओरिजनल डाक्यूमेंट्स और प्रत्येक डाक्यूमेंट/सार्टिफिकेट/ऑनलाइन एप्लीकेशन फार्म की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना चाहिए। कैंडिडेट के पास ऑनलाइन एप्लीकेशन फार्म जमा करने की लास्ट डेट तक या उससे पहले आवश्यक एजूकेशनल क्वालिफिकेशन और अन्य डाक्यूमेंट जैसे बर्थ सार्टिफिकेट, निवास प्रमाण पत्र, कैटेगरी सार्टिफिकेट आदि होने चाहिए।अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक JKSSB वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories