6 Best Home Remedies to Mosquitoes away: मच्छरों को भगाने के घरेलू उपाय जहां एक ओर आसान होते हैं वहीं मॉस्किटो रिप्लेसमेंट से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं। मच्छरों को भगाने के घरेलू उपाय आप आसानी से अपना सकते हैं। जानिए कैसे मच्छरों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय अपनाएं।
मच्छरों को भगाने के घरेलू उपाय अगर आप अपनाना चाहती हैं तो तुलसी का इस्तेमाल कर सकती हैं। तुलसी के पत्तों को घर के दरवाजे, खिड़कियों में फैला दें। इसकी महक से मच्छर घर के अंदर नहीं आते हैं। आप घर से मच्छरों भगाने के लिए नींबू के सूखे छिलकों को भी सुखा सकते हैं।
अगर घर में बहुत मच्छर है तो आप लौंग और कपूर के साथ कुछ मात्रा में सरसों का तेल और नींबू का रस मिलाकर घोल बनाएं। अब इस घोल को कॉटन की मदद से जलाएं। मच्छर कपूर, लौंह आदि की महक से तेजी से भागते हैं।
मिंट या पेपपमिं शरीर को जैसे ठंडक पहुंचाते हैं ठीक वैसे ही इसकी तेज फ्रेगरेंस मच्छरों को परेशान कर देती है। आप एक स्प्रे बॉटल में पानी भर लें और उसमें कुछ बूंदे पेपरमिंट ऑयल की मिला दें। अब स्प्रे को शरीर में छिड़क लें। पेपरमिंट की महक से मच्छर दूर भाग जाते हैं।
नीम का तेल न सिर्फ इनसेक्ट्स को दूर रखता है बल्कि उनके शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आप नीम का तेल मच्छरों को भगाने के लिए यूज कर सकते हैं। शरीर में अगर इसे लगा लेंगे तो मच्छर नहीं काटेंगे।
अगर आप सिर्फ घर में कपूर भी जला कर रख देते हैं तो मच्छर भागना शुरू हो जाएंगे। आप चाहे तो इसे कपूर को घी या अन्य तेल के साथ मिलाकर भी जला सकते हैं।
अगर आपको आसानी से Eucalyptus की पत्तियां मिल जाए तो आप इन्हें पानी में मिलाकर उबाल लें। अब पानी को छानकर स्प्रे बॉटल में भर लें। घर में चारों ओर इस स्प्रे को डाल दें। मच्छर कुछ समय बाद भाग जाएंगे। आप चाहे तो लहसुन के पानी का इस्तेमाल मच्छरों को भगाने में भी कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें