mynation_hindi

आमिर खान की दूसरी पत्नी को 5 सालों तक हुआ मिसकैरिज, आखिर क्या होते हैं मिसकैरिज के कारण

Bhawana tripathi |  
Published : Apr 20, 2024, 02:34 PM ISTUpdated : Apr 20, 2024, 07:01 PM IST
आमिर खान की दूसरी पत्नी को 5 सालों तक हुआ मिसकैरिज, आखिर क्या होते हैं मिसकैरिज के कारण

सार

आमिर खान की पत्नी किरण राव ने 5 साल तक मिसकैरिज (Miscarriage) का दर्द झेला। मिसकैरिज किसी एक नहीं बल्कि बहुत से कारण से हो सकता है। जानिए कौन-से मुख्य कारण हैं जो मिसकैरिज के लिए जिम्मेदार (reason of missed miscarriage) होते हैं। 

हेल्थ डेस्क। आमिर खान की पत्नी किरण राव (aamir khan second wife kiran rao miscarriage) ने 5 साल तक मिसकैरिज का दर्द झेला। इसके बाद भी वो अपनी कोख में बच्चा नहीं पाल सकी। फिर मां बनने के लिए किरण ने सरोगेसी की मदद ली। इसके बाद वो आजाद की मां बनी। कई लोगों के मन में ये सवाल जरूर आता है कि आखिर मिसकैरिज क्यों होता है। जानते हैं मिसकैरिज किन कारणों से होता सकता है। 

मिसकैरिज के कारण  (Reason of Miscarriage)

प्रेग्नेंसी के कुछ समय बाद ही अचानक से प्रेग्नेंसी का समाप्त हो जाना मिसकैरिज कहलाता है। मिसकैरिज जेस्टेशन के पहले 20 सप्ताह में होने की संभावन रहती है। मिसकैरिज होने के कई कारण होते हैं।  

क्रोमोसोमल एब्नॉर्मलिटीज के कारण मिसकैरिज  (Chromosomal abnormalities)

मिसकैरिज के लगभग 50% केस क्रोमोसोमल एब्नॉर्मलिटी के कारण ही होते हैं। प्रेग्नेंसी के 13 सप्ताह के अंदर ऐसे मिसकैरिज की संभावना अधिक होती है। शरीर के अंदर छोटे जीन होते हैं जो फिजिकल एट्रिब्यूट्स को एक जनरेशन से दूसरी जनरेशन में ले जाते हैं। अगर एग या फिर स्पर्म में फर्टिलाइजेशन के समय कम या अधिक क्रोमोसोम होते हैं तो फीटस का डेवलपमेंट नहीं हो पाता है। इस कारण से मिसकैरिज हो जाता है। 

अधिक उम्र की वजह से मिसकैरिज

जो महिलाएं अधिक उम्र में कंसीव करती हैं, उन्हें मिसकैरिज का अधिक खतरा रहता है। 

डायबिटीज (Diabetes) की बीमारी से मिसकैरिज

जिन महिलाओं में लंबे समय से डायबिटीज की समस्या है, उन्हें भी मिसकैरिज की संभावना रहती है। 

थायरॉइड (Thyroid disease) के कारण मिसकैरिज

शरीर में जब हॉर्मोनल इंबैलेंस होता तो भी मिसकैरिज होने के चांसेज बढ़ जाते हैं। 

स्मोकिंग, ड्रिकिंग बन सकती है मिसकैरिज का कारण

आजकल की बिगड़ी लाइफस्टाइल आदतों के कारण भी मिसकैरिज का खतरा बहुत बढ़ गया है। जो महिलाएं या पुरुष अधिक स्मोकिंग और ड्रिकिंग करते हैं, उनकी फर्टिलिटी में बुरा असर पड़ता है। साथ ही ये मिसकैरिज का कारण भी बन सकता है।  

गर्भाशय संबंधी असामान्यताओं (Uterine abnormalities) से मिसकैरिज

गर्भाशय में अगर किसी कारण से समस्या पैदा हुई है तो फीटस को लंबे समय तक सुरक्षित रखना मुश्किल होता है। इस कारण से मिसकैरिज की संभावना बढ़ जाती है। 

ये भी पढ़ें: गर्मियों और लू कर देंगे ये फूड्स एकदम छू, रोजाना खाने में करें शामिल

PREV

Recommended Stories

क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
स्किन पर ग्लो, स्टाइल में निखार! पुरुषों के लिए बेहद आसान हैं ये 5 स्किनकेयर ट्रिक्स