mynation_hindi

मां बनने के बाद Rubina Dilaik को सताने लगा कैंसर का खतरा, लेनी पड़ी काउंसलर की मदद

Bhawana tripathi |  
Published : Apr 23, 2024, 05:37 PM ISTUpdated : Apr 23, 2024, 05:41 PM IST
मां बनने के बाद Rubina Dilaik को सताने लगा कैंसर का खतरा, लेनी पड़ी काउंसलर की मदद

सार

Actress Rubina Dilaik Motherhood Experience: एक्ट्रेस रूबीना दिलैक जब से मां बनी हैं तब से उन्हें हर रोज कुछ नया एक्सपीरियंस मिल रहा है। अपने नए शो 'किसी ने बताया नहीं' में एक्ट्रेस ने उस किस्से का जिक्र किया जब उन्हें लगा था कि वो कैंसर का शिकार हो चुकी हैं।  

लाइफ़स्टाइल। एक्ट्रेस रूबीना दिलैक के शो 'किसी ने बताया नहीं' फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। उनके शो में कुछ दिन पहले कोमेडियन Sugandha Mishra आई थीं। दोनों एक्ट्रेस पहली बार मां बनी हैं। शो में रूबीना और सुगंधा ने आपस में मदरहुड जर्नी से संबंधित काफी दिलचस्प बातें की। इसी दौरान रूबीना ने एक ऐसे पल के बारे में भी बताया जिसे सुनकर शायद फैंस भी डर जाएं। जानते हैं रूबीना दिलैक की मदरहुड जर्नी (Actress Rubina Dilaik Motherhood Experience) में ऐसा क्या हुआ कि वो डर गईं थीं। 

जब रूबीना दिलैक को लगा कि उन्हें कैंसर हो गया

रूबीना दिलैक (Actress Rubina Dilaik) ने साल 2023 के आखिरी में जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। अपनी मदरहुड जर्नी को  शो 'किसी ने बताया नहीं' में शेयर करते हुए रूबीना कहती हैं कि बच्चों के जन्म के एक सप्ताह बाद मैंने महसूस किया कि मेरे ब्रेस्ट के ऊपर की ओर गांठें बनने लगी हैं। गांठ बहुत बड़ी लग रही थी। इसे देखते ही मैं घबरा गई कि मुझे कैंसर हो गया है। मैं तुरंत डॉक्टर के पास गई। डॉक्टर ने चेक करने के बाद बताया कि ये कैंसर की गांठ नहीं बल्कि  milk filled cysts हैं। डॉक्टर ने रूबीना को कहा कि आप इसकी मसाज कराएं वरना सर्जरी कर इसे निकालना पड़ेगा। खैर ये बात सुनकर रूबीना की जान में जान आई कि उन्हें कैंसर नहीं है।  

मां बनने के कुछ समय बाद रूबीना को लेनी पड़ी काउंसर की मदद

आपने पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में जरूर सुना होगा। ये एक ऐसी स्थिति होती है जब नई मां परेशान और हताश सी हो जाती है। रूबीना दिलैक भी डिलीवरी के कुछ समय बाद Dejection में चली गईं थीं। उन्हें बच्चे को फीडिंग कराते समय बहुत गुस्सा आने लगा था। इस समस्या से बचने के लिए रूबीना ने काउंलर की मदद ली। रूबीना कहती हैं कि काउंसलर की मदद के बाद मुझे बहुत अच्छा महसूस हुआ। 
 

लाइफ़स्टाइल की अन्य खबरे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

PREV
Read more Articles on

Latest Stories

क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
स्किन पर ग्लो, स्टाइल में निखार! पुरुषों के लिए बेहद आसान हैं ये 5 स्किनकेयर ट्रिक्स
क्या आप जानते हैं? ये 6 आदतें बिना जिम जाए 30 दिन में आपकी बॉडी से फैट गायब कर सकती हैं!