दिनभर 3-4 L पानी, टोस्ट में चिकन, कुछ ऐसी Diet है स्टाइलिश Sonam Kapoor की

Bhawana tripathi |  
Published : Jul 18, 2024, 11:48 AM ISTUpdated : Jul 18, 2024, 12:52 PM IST
दिनभर 3-4 L पानी, टोस्ट में चिकन, कुछ ऐसी Diet है स्टाइलिश Sonam Kapoor की

सार

Actress Sonam Kapoor Diet: एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया है। मॉर्निंग में लेमन वाटर पीने से लगाकर खाने तक सोनम कपूर अपनी डाइट बताती नज़र आ रही हैं। 

Sonam Kapoor Diet Video: हर किसी के मन में ग्लैमरस और स्टाइलिश सोनम कपूर की डाइट को लेकर हमेशा जानने की इच्छा बना रहती है। अब सोनम ने खुद अपने दिन की शुरुआत से लेकर फेवरेट फूड तक का वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। जानते हैं आखिर सोनम कपूर अपने दिन की शुरुआत कैसे करती हैं।

लेमन वॉटर से दिन की शुरुआत

सोनम कपूर के दिन की शुरुआत सुबह 6 बजे से हो जाती है। सोनम उठने के बाद सबसे पहले लेमन वॉटर पीती हैं। वहीं सोनम वेट लॉस के लिए एप्पल साइड विनेगर का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करती। 

कोलेजन चॉकलेट कॉफी है खास

सोशल मीडिया में शेयर किए गए वीडियो में सोनम खुद के लिए कॉफी बनाते हुए दिखती हैं। सोनम को सुबह-सुबह कोलेजन चॉकलेट कॉफी पसंद है। कोलेजन प्रोटीन पाउडर होता है जिसे कॉफी के साथ मिलाकर पिया जा सकता है। स्किन को चमकदार बनाने से लेकर नाखूनों को मजबूत करने तक कोलेजन पाउडर बहुत सारे फायदे पहुंचता है।

खाती हैं भीगे हुए नट्स

मॉर्निंग में नट्स खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं। सोनम ये बात अच्छी तरीके से जानती हैं और रोजाना चार से पांच फेवरेट भीगे नट्स को खाती हैं। रोजाना आलमंड्स, ब्रजील नट्स खाने से शरीर को प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फाइबर, विटामिन और मिनिरल्स मिलते हैं।

रोजाना पसंद हैं पास्ता, चिकन

ब्रेकफास्ट के लिए पास्ता के संग चिकन, पास्ता टोस्ट और डिफरेंट टाइप के सूट सोनम कपूर को बहुत पसंद है। सूप के साथ ही सोनम को न्यू इंग्रिडिएंट्स और एक्सपेरिमेंट पसंद है। सोनम का ब्रेस्कफास्ट तैयार करने में शेफ मदद करते हैं। ब्रेकफास्ट से साथ ही सोनम दिन भर में 3 से 4 लीटर तक पानी भी पीती है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि आखिर मॉम बनने के बाद भी सोनम कपूर इतनी फिट और यंग कैसे हैं। 

और पढ़ें:देसी गर्ल Priyanka Chopra की डाइट भी है देसी, 41 में भी दिखती हैं 21 जैसी

PREV

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?