देसी गर्ल Priyanka Chopra की डाइट भी है देसी, 41 में भी दिखती हैं 21 जैसी

Bhawana tripathi |  
Published : Jul 17, 2024, 06:45 PM ISTUpdated : Jul 17, 2024, 06:47 PM IST
देसी गर्ल Priyanka Chopra की डाइट भी है देसी, 41 में भी दिखती हैं 21 जैसी

सार

Actress Priyanka Chopra Birthday: 41 साल की हो चुकी प्रियंका चोपड़ा खुद को फिट और ग्लैमरस रखने के लिए बैलेंस्ड डाइट लेती हैं। प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ देशी गर्ल हैं बल्कि उनके खाने में देशी मील शामिल होती है।

Priyanka Chopra Diet: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से अस्थमा की बीमारी से जूझ रही हैं। ये बात प्रियंका एक इंटरव्यू के दौरान बता चुकी हैं।अस्थमा होने के बावजूद भी देसी गर्ल खुद को फिट रखने के लिए सिंपल एंड न्यूट्रीटिव डाइट लेती हैं। जानिए प्रियंका चोपड़ा का डाइट प्लान क्या है जो उन्हें 41 साल में एकदम फिट बनाए हुए है।

प्रियंका चोपड़ा का ब्रेकफास्ट

प्रियंका चोपड़ा को सुबह जल्दी उठना पसंद है। सुबह उठने के बाद प्रियंका मॉर्निंग वर्कआउट ड्रिंक लेती हैं। वर्कआउट के बाद प्रियंका ब्रेकफास्ट में एक कप कॉफी, आमलेट और एवोकाडो टोस्ट खाना पसंद करती है। प्रियंका चोपड़ का इंडियन ब्रेकफास्ट में पोहा, इडली और डोसा बेहद पसंदीदा है।  

भिंडी-गोभी की दीवानी हैं प्रियंका

भारतीयों की तरह प्रियंका चोपड़ा को भी खाने में बेहद देसी स्वाद पसंद है। प्रियंका चोपड़ा के खाने में भिंडी की सब्जी, गोभी की सब्जी, दाल, चावल और रागी की रोटी शामिल होती है। प्रियंका कभी-कभी नॉनवेज में रोस्टेड फिश खाना पसंद करती हैं। खाने के साथ में दही और सलाद जरूर शामिल होता है। यानी कहा जा सकता है कि देशी गर्ल भले ही फॉरेन में रह रही हैं लेकिन खाने में आज भी इंडियन फूड खाती हैं। 

स्मॉल मील से वेट मेंटन रखती हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका वेट मेंटेन करने के लिए स्मॉल मील में खाना खाती हैं। हर 2 से 3 घंटे में प्रियंका न्यूट्रीटिव फूड जरूर लेती हैं। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना 8 से 10 क्लास पानी और लिक्विड डाइट भी फॉलो करती हैं। 

डिनर के लिए लाइट डाइट

डिनर अगर देर हो जाए तो प्रियंका खाने के बजाय सूप पीना पसंद करती हैं। सूप हल्का और न्यूट्रीटिव होता है। वहीं प्रियंका को चीट मील के लिए मखाने की चाट बहुत पसंद है। स्नैक्स में प्रियंका मखाने को बेहद हेल्दी मानती हैं।

प्रियंका चोपड़ा का मानना है कि आप जितना भी खा रहे हैं कैलोरी बर्न जरूर करें। ऐसा करने से वेट मेंटेन रहता है। प्रियंका बैलेंस्ड डाइट के साथ ही रोजाना एक्सरसाइज और वेट ट्रेनिंग की मदद से वेट मेंटेन रखती हैं।

और पढ़ें: नहीं होगी Vitamin D की कमी, एक बार Try करें मशरूम की 6 रेसिपी

PREV

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?