लाख रुपये की ड्रेस के साथ  Nita Ambani ने पहनी करोड़ों की घड़ी, इस जेमस्टोन के कारण है इतनी महंगी

Bhawana tripathi |  
Published : Jun 05, 2024, 10:40 AM ISTUpdated : Jun 05, 2024, 10:47 AM IST
लाख रुपये की ड्रेस के साथ  Nita Ambani ने पहनी करोड़ों की घड़ी, इस जेमस्टोन के कारण है इतनी महंगी

सार

 Nita Ambani Sapphire Studded Watch: छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग एनिवर्सिरी में नीता अंबानी का लुक सामने आया है। लुक में खास बात है नीता अंबानी की ड्रेस से कहीं ज्यादा महंगी घड़ी।

Nita Ambani Expensive watch: नीता अंबानी के ठाठ के पूरी दुनिया में चर्चे हैं। एक बार फिर नीता अंबानी अपने लुक के कारण चर्चा में है। छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग एनिवर्सिरी में नीता अंबानी का लुक सामने आ चुका है। नीता ने खूबसूरत व्हाइट मैक्सी ड्रेस कैरी की थी। ड्रेस के साथ नीता अंबानी की रिस्ट वॉच ने लोगों का ध्यान खींचा। वजह थी ड्रेस से ज्यादा घड़ी का एक्सपेंसिव रेट। जानते हैं आखिर नीता अंबानी की ड्रेस और घड़ी का रेट क्या है।

नीता अंबानी की करोड़ों की एक्सपेंसिव घड़ी

अनंत अंबानी की क्रूज पार्टी के दौरान राधिका मार्चेंट के लुक के बाद नीता अंबानी के लुक की जोरो से चर्चा हो रही है। नीता अंबानी व्हाइट ड्रेस के साथ नीलम से जड़ी 3 करोड़ की घड़ी पहनी थी। एक्ट्रावेजेंट रिस्टवॉच jacobandco कंपनी की है और इसकी कीमत $360,000 के करीब बताई जा रही है। यानी भारतीय रुपये में महंगी घड़ी की कीमत लगभग 3 करोड़ के है। इस खास घड़ी में रोज गोल्ड केज है और अंदर की तरफ Rainbow Sapphires है। 

क्रूज पार्टी में नीता अंबानी की मैक्सी ड्रेस

इंस्टाग्राम के ambani_update पेज में नीता अंबानी की क्रूज पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है। नीता अंबानी ने अनंत अंबानी की क्रूज पार्टी में फ्लोरल एम्बेलिस्मेंट व्हाइट मैक्सी ड्रेस कैरी की थी।ऑस्कर ला रेंटा की डिजाइन इस ड्रेस की कीमत 6 लाख के करीब है। पॉपीज फ्लोरल एम्ब्रॉयडर्ड मैक्सी ड्रेस के साथ करोड़ों की घड़ी परफेक्ट मैच दे रही है।

पहले भी महंगी घड़ी पहन चुकी हैं नीता अंबानी

आपको बताते चले कि ऐसा पहली बार नहीं है जब नीता अंबानी ने jacobandco कंपनी की महंगी घड़ी पहनी हो। बेटी ईशा अंबानी के बच्चों की बर्थडे पार्टी में भी नीता अंबानी ने करोड़ों की घड़ी पहनी थी। इस बात से साफ पता चलता है कि नीता अंबानी को jacobandco की महंगी घड़ियों का खासा शौक है। 

ये भी पढ़ें:अंबानी परिवार की तीन बहुएं, पति से उम्र में बड़ी, गजब की है बॉन्डिंग

PREV
जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.
Read more Articles on

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?